Aadhaar Card Free Update Last Date: अगर देखेंगे तो लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड होता है जिसमें कार्ड धारक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। इसमें नाम, जन्मतिथि, पते जैसी अन्य जानकारी होती है। साथ ही होता है एक यूनिक नंबर जिसे आधार कार्ड नंबर कहते हैं। इस आधार कार्ड की जरूरत केवाईसी करवाने से लेकर बैंक खाता खुलवाने तक में पड़ती है।
अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपके कई काम जल्द हो जाते हैं जबकि, इसके न होने पर कई काम अटक भी सकते हैं। इस बीच अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको इसे अपडेट भी करवाना होता है जिसकी आखिरी तारीख कल है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आज ही करवा लें। वरना आपको बाद में शुल्क देना पड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...