फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी तारीख बेहद पास: क्या आपने करवा लिया अपने आधार कार्ड को अपडेट या नहीं? यहां जानें तरीका

Wed, 05 Jun 2024 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख। - फोटो : istock
Aadhaar Card Update Process: अगर आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और ऐसे में अगर एक भी दस्तावेज कम है, तो आपका काम अटक सकता है। ऐसा ही एक दस्तावेज है आधार कार्ड जिसका आज के समय में पास में होना बेहद जरूरी नजर आता है। सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाता खुलवाने के अलावा सरकारी कामों के लिए भी इसका होना जरूरी है। पर इन सबके बीच क्या आपने अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवा लिया है? अगर नहीं, तो आज ही करवा लें क्योंकि इसकी आखिरी तारीख अब बेहद पास है जो कि 14 जून 2024 है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड को क्यों अपडेट करवाना है और आप कैसे घर बैठे अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख। - फोटो : istock
  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से कहा गया है कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं, उन्हें इनको अपडेट करवाना होगा। यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप 14 जून 2024 तक ये काम मुफ्त में करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख। - फोटो : istock
10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त में अपडेट:-

स्टेप 1
  • आपने भी अगर अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड (जो 10 साल पुराना है) को अब तक अपडेट नहीं करवाया है, तो आप इसे करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होगा
  • बेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'अपडेट आधार' के ऑप्शन को चुनना है

4 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की मदद से लॉगिन करना है
  • अब आपको दस्तावेज अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करके अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना है
  • इसके बाद नीचे ड्रॉप सूची में जाकर आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप देखेंगे कि आपका फॉर्म सबमिट हो गया है
  • फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसे आपको संभालकर रखना होता है
  • फिर कुछ दिनों के अंदर आपका आधार अपडेट हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें