फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़ी ये गलती करा सकती है आपका बड़ा नुकसान, बचाव के लिए अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

Sun, 30 Oct 2022 02:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
Aadhaar Card UIDAI: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसके आने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट हम तक पहुंच रहा है। आज सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से लेकर दूसरे कई जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती है। ऐसे में अगर हमारा आधार कार्ड गलत हाथों में लग जाए, तो इससे हमें एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आधार कार्ड का उपयोग करते समय रखना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
आपको कभी भी अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको निकट भविष्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का उपयोग गलत कामों के लिए किया गया है। आपको इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप किसी पब्लिक डोमेन में उपयोग होने वाले कंप्यूटर में अपना ई-आधार डाउनलोड कर रहे हैं। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
ऐसे में फाइल डाउनलोड करने के बाद उसका इस्तेमाल करके आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी को उसी समय डिलीट कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
अपने आधार कार्ड की सेफ्टी के लिए उसको लॉक करके रखें। आप mAadhaar एप की मदद से अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं। हालांकि, उसको दोबारा अनलॉक करने के लिए आपको बायोमेट्रिक की जरूरत होगी। इसके अलावा आपको आधार कार्ड की सेफ्टी के लिए मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें