फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: चोरी या गुम हो गया है आधार कार्ड, तो बिना देर किए तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Mon, 06 Jun 2022 12:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या कोई दूसरा महत्वपूर्ण कार्य करना हो। आज कई जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड को उपयोग में लाया जा रहा है। ऐसे में इस कार्ड की एक खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड के भीतर व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें उसकी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती है। आधार व्यक्ति के पहचान का प्रमाण है। आज भारत में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। हालांकि, कई बार व्यक्ति का आधार कार्ड चोरी या फिर गुम हो जाता है। अगर आपका आधार कार्ड चोरी या गुम हो जाता है। ऐसे में उसका दुरुपयोग भी किया जा सकता है। इससे आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आधार कार्ड चोरी या गुम होने पर कुछ काम आपको तुरंत करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको तुरंत इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में करनी चाहिए। आपके गुम या चोरी हुए आधार कार्ड पर अगर कोई दूसरा व्यक्ति गलत काम करता है। ऐसे में आप संदेह के दायरे में आ सकते हैं। इस कारण आपको भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : अमर उजाला
भविष्य में अगर कोई व्यक्ति आपके चोरी हुए आधार कार्ड से कुछ गलत काम करता है। इस स्थिति में आपके पास चोरी या खोए हुए आधार कार्ड की पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट होगी।

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
अगर आपका आधार खो चुका या चोरी हो चुका है। इस स्थिति में आप नए पीवीसी आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीवीसी कार्ड की आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : stock
पीवीसी आधार कार्ड आवेदन करने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। आवेदन के दौरान आपको अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके 50 रुपये की पेमेंट करनी है। आवेदन करने के कुछ दिन बाद पीवीसी आधार कार्ड डाक द्वारा आपके घर पर आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें