फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: कितने वर्षों के बाद बदल लेनी चाहिए आधार कार्ड की फोटो? जरूर जान लें ये बात

Fri, 07 Nov 2025 02:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ वर्षों के बाद आधार कार्ड में लगी हमारी फोटो पुरानी हो जाती है, जो पहचान संबंधित कई तरह की दिक्कतें पैदा करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How Often Should You Change Your Aadhaar Picture - फोटो : Adobestock
आधार हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह काम में आता है। इसके अलावा बैंकिंग, शिक्षा, मोबाइल सिम, पेंशन जैसी कई दूसरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती है।

अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ वर्षों के बाद आधार कार्ड में लगी हमारी फोटो पुरानी हो जाती है, जो पहचान संबंधित कई तरह की दिक्कतें पैदा करती हैं। एक समय अंतराल के बाद व्यक्ति के चेहरे में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से कई बार पुरानी फोटो की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

Room Heater: सर्दियों में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, मिल सकता है अच्छा सौदा
विज्ञापन

2 of 5
How Often Should You Change Your Aadhaar Picture - फोटो : Adobestock
इस कारण अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड की फोटो को कितने वर्षों में अपडेट कराना ठीक रहता है? इस बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए ताकि भविष्य में पहचान संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
विज्ञापन

3 of 5
How Often Should You Change Your Aadhaar Picture - फोटो : Adobestock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यूआईडीएआई एक निश्चित समयसीमा के भीतर आधार कार्ड में फोटो को अपडेट करना अनिवार्य नहीं करता है। वहीं आधार कार्ड धारकों को यह सलाह दी जाती है कि 10 वर्षों में एक बार आधार कार्ड में अपनी फोटो को अपडेट करा लेना चाहिए। 

Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी

4 of 5
How Often Should You Change Your Aadhaar Picture - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड में फोटो को अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की लोकेशन के बारे में पता कर सकते हैं। 

Lok Adalat: कट गया है चालान तो न हों परेशान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया है आपके लिए खास इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How Often Should You Change Your Aadhaar Picture - फोटो : Adobestock
आधार सेवा केंद्र पर जाकर आपको अपडेट फॉर्म लेना है और उसे फिल करके बताना है कि आप अपनी फोटो को अपडेट कराना चाहते हैं। इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स लेने के बाद फोटो अपडेट की रिक्वेस्ट को डाल दिया जाएगा। इसके कुछ दिनों के बाद आपकी फोटो आधार कार्ड में अपडेट कर दी जाएगी। 

Body Shaming Law: किसी को काला, मोटा या पतला कहने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें