Aadhaar Card Photo Update Guide: आधार कार्ड आज के समय में भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह किया जाता है। लेकिन कई लोगों के आधार कार्ड में उनकी तस्वीर बहुत पुरानी या इतनी धुंधली होती है कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में भी फोटो खराब है और आप इसे बदलना चाहते हैं, तो ये लेक आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आप घर बैठे ऑनलाइन आधार में फोटो नहीं अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों को अपनी पसंद की नई और साफ तस्वीर अपडेट करने की पूरी सुविधा देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आधार कार्ड की फोटो कैसे अपडेट कराया जा सकता है।