भारत में आज हर एक नागरिक के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। कोई भी औपचारिक कार्य करने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। चाहे नौकरी पानी हो या फिर कोई बैंक खाता खुलवाना हो आधार कार्ड के बिना ये संभव नहीं है। जिस प्रकार पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय काम के लिए किया जाता है, उसी प्रकार आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इसकी जरूरत कई जगह पर होती है। ऐसे में अपने आधार कार्ड पर सारी जनकारी सही और अपडेटेड रहनी चाहिए। दरअसल, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) लोगों का आधार कार्ड जारी करता है। साथ ही ये आधार में जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी देता है, लेकिन इसके लिए आपसे कुछ शुल्क भी लिया जाता है। अगर आपको भी अपने कार्ड में कोई अपडेट करना है, तो यहां जान लें कि किन चीजों के अपडेट में कितना शुल्क लिया जाता है।