Tips For Aadhaar Card: अगर देखा जाए तो आज के समय में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है। सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों का आधार कार्ड बनाया जाता है। वहीं, इस कार्ड में आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने इस आधार कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि अगर ये गुम हो जाए तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो आपको क्या करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...