फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: क्या है पुरानी और नई पेंशन योजना? पढ़ें NPS और OPS में अंतर

Thu, 13 Jul 2023 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : Amar Ujala
NPS and OPS Scheme: हम अपनी आजीविका चलाने के लिए कमाई करते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। वहीं, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं (केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी के तौर पर) उन्हें पेंशन भी मिलती है। पर पिछले कुछ समय से आप ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन योजना और एनपीएस यानी नई पेंशन योजना के बारे में सुनते आ रहे होंगे। सरकार और कर्मचारियों के बीच इसको लेकर कई दिक्कतें चल रही हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि ये एनपीएस और ओपीएस क्या है और इन दोनों के बीच अंतर क्या है? तो चलिए इन दोनों के बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : istock
क्या है नई पेंशन योजना?
  • दरअसल, सरकार ने नई पेंशन योजना को साल 2004 में शुरू किया था। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को निवेश की मंजूरी मिलती है, जिसके तहत वो अपने पूरे करियर में पेंशन खाते में नियमित तौर पर योगदान करके अपने पैसे के निवेश को अनुमति दे सकते हैं। यही नहीं, एनपीएस में जब कर्मचारी का रिटायरमेंट हो जाता है, तो इसके बाद उसे पेंशन राशि का एक हिस्सा एकमुश्त निकालने की छूट मिलती है। वहीं, बाकी रकम के लिए एन्युटी प्लान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : istock
  • यहां समझ लें कि एन्युटी एक तरह का इंश्योरेंस प्रोडक्ट है, जिसमें एकमुश्त निवेश करना होता है और आप इसे हर महीने, 3 महीने में या साल भर में निकाल सकते हैं। रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु होने तक उसे नियमित आमदनी मिलती है। जबकि, अगर उसकी मृत्यु हो जाए, तो पूरा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है।

4 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : istock
ओल्ड पेंशन योजना क्या है?
  • बात अगर ओल्ड पेंशन योजना की करें, तो इसमें कर्मचारी के आखिरी वेतन का 50 फीसदी पेंशन होती थी। वहीं, इसकी पूरी राशि का भुगतान सरकार की तरफ से किया जाता था। हालांकि, दिवंगत अटली बिहारी वाजपेयी ने दिसंबर 2003 में इस ओल्ड पेंशन योजना को खत्म कर दिया था। वहीं, अब लोग इसी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए आंदोलन तक कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : istock
एनपीएस और ओपीएस में अंतर समझें:-
  • जहां नई पेंशन योजना में कर्मचारी के वेतन से 10 प्रतिशत यानी बेसिक और डीए की कटोती होती है, तो वहीं ओल्ड पेंशन योजना में पेंशन के लिए वेतन से कोई कटौती नहीं होती
विज्ञापन

6 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : istock
  • एनपीएस में जनरल प्रोविडेंट फंड की सुविधा नहीं जोड़ी गई है, जबकि पुरानी पेंशन योजना में जनरल प्रोविडेंट फंड की सुविधा है
  • नई पेंशन योजना में 6 महीने के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता लागू नहीं होता, जबकि पुरानी पेंशन योजना में ये लागू होता है
विज्ञापन

7 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : istock
  • जहां एक तरफ एनपीएस में रिटायरमेंट पर शेयर बाजार के आधार पर जो पैसा मिलेगा, उस पर टैक्स देना पड़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ पुरानी पेंशन योजना में रिटायरमेंट पर जीपीएफ के ब्याज पर किसी तरह का कोई इनकम टैक्स नहीं लगता।
विज्ञापन

8 of 8
NPS and OPS Scheme: क्या है एनपीएस और ओपीएस? - फोटो : Istock
क्यों है दिक्कत?
  • पिछले काफी समय से लोग पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने को लेकर आंदोलन तक कर रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि पुरानी योजना के मुकाबले नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को काफी कम फायदे मिलते हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं माना जा सकता। यही नहीं, जब नौकरी पूरी हो जाएगी और जो पैसे मिलेंगे उस पर टैक्स देना पड़ेगा आदि। यही सब वजह सरकार और लोगों के बीच दिक्कत पैदा करती हुई नजर आ रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें