फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिसंबर है आखिरी तारीख: इस सरल तरीके से आधार को जरूर करवा लें अपडेट, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 17 Oct 2024 02:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Update: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनका काम आपको कई अलग-अलग मौकों पर पड़ता होगा जैसे, गाड़ी चलाते समय हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तो वैसे ही सरकारी दुकान से राशन लेते समय आपको राशन कार्ड की जरूरत होती है। ठीक इसी तरह है आधार कार्ड जिसकी जरूरत आपको सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों तक में पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो आदि। ऐसे ही अनेकों कामों के लिए आधार चाहिए होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट भी करवाना होता है? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट करवाना है। अगली स्लाइड्स में आप आधार अपडेट करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से करवा सकते हैं आधार कार्ड को अपडेट:-

स्टेप 1
  • अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है तो आपको इसे अपडेट करवाना है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'अपडेट आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करना है जो 12 अंक का होता है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज करना है और लॉगिन करना है
  • फिर आपको दस्तावेज अपडेट करने वाले विकल्प पर क्लिक करना है

4 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3 
  • अब आप नीचे की तरफ देखेंगे तो नीचे ड्रॉप लिस्ट में जाकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी आपको अपलोड करनी है
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • अब जब फॉर्म सबमिट हो गया है तो आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलता है
  • आपको इस नंबर को संभालकर रखना है जिससे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं
  • ध्यान रहे कि 14 दिसंबर 2024 तक आप ये काम मुफ्त में करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें