How To Update Mobile Number in Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर दूसरे कामों में आधार कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच रहा है। आज के समय आधार कार्ड का उपयोग कई वित्तीय कामों में भी किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। अक्सर हम अपने पता, मोबाइल नंबर आदि कई दूसरी जानकारी को बदल लेते हैं। ऐसे में इन डिटेल्स को अपने आधार कार्ड में अपडेट कराना जरूरी है। अगर आपने हाल ही में अपने मोबाइल नंबर को अपडेट किया है। ऐसे में आपको उसे आधार कार्ड में अपडेट करा लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर को अपडेट करा सकते हैं। आइए जानते हैं -