Aadhaar Card: जब भी आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि समय पर इन दस्तावेजों को पूरा करवा लिया जाए। जैसे- आधार कार्ड। दरअसल, आज के समय में आधार कार्ड की जरूरत एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने और राशन कार्ड बनवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए पड़ती है। पर कई मर्तबा ये देखने को आता है कि लोगों से उनके आधार कार्ड गुम हो जाते हैं। ऐसे में वो काफी परेशान हो जाते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपने आधार कार्ड को दोबारा प्रिंट करवा सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...