फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: बिना इंटरनेट के चेक करना चाहते हैं आधार कार्ड अपडेट का स्टेटस, जानें क्या है तरीका

Tue, 21 Jun 2022 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Check Aadhaar Update Status - फोटो : istock
Aadhaar Card: आधार कार्ड ने डिजिटल इंडिया की बुनियाद रखने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इंस्टेंट बैंक अकाउंट या डीमैट अकाउंट खुलवाना हो, डिजी लॉकर, ओटीपी सिक्योरिटी, सरकार द्वारा लोगों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर द्वारा दी जा रही सब्सिडी आदि कई जरूरी सेवाओं को सरकार आधार कार्ड की मदद से ही लोगों तक पहुंचा पा रही है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी सिस्टम में एक पारदर्शिता आई है। अक्सर आधार कार्ड बनवाते समय कुछ गलतियों के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यूआईडीएआई आपको आधार अपडेट कराने की सुविधा देता है। आप नामांकन केंद्र पर विजिट करके आसानी से अपना आधार कार्ड ठीक करा सकते हैं। अपना आधार अपडेट कराने के बाद लोग उसके स्टेटस को आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।  वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो इंटरनेट का उपयोग नहीं करते। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How to Check Aadhaar Update Status - फोटो : i stock
अगर आपने हाल ही में अपने मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस को अपने आधार कार्ड पर अपडेट कराया है, तो इसे आप आसानी से ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to Check Aadhaar Update Status - फोटो : i stock
अगर आप बिना इंटरनेट के अपने मोबाइल के जरिए आधार अपडेट के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1947 नंबर पर कॉल करना है।

4 of 5
How to Check Aadhaar Update Status - फोटो : istock
इस नंबर पर कॉल करने से पहले आपको एक्नॉलेजमेंट या यूआरएन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है। उसके बाद आप आसानी से अपने आधार स्टेटस के विषय में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Check Aadhaar Update Status - फोटो : istock
1947 नंबर पर कॉल करके आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी आधार अपडेट स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। इस नंबर से आप अपने आधार स्टेटस की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मराठी, बंगाली, असमी, मलयालम, पंजाबी आदि में ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें