Aadhaar Card Alert: कुछ समय पीछे जाएंगे तो आप देखेंगे कि वोटर आईडी कार्ड एक जरूरी दस्तावेज होता था। लेकिन अब इसकी जगह आधार कार्ड ने ले ली है, क्योंकि अब लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, कोई गाड़ी खरीदनी हो आदि जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड के आने से जहां एक तरफ सुविधा बड़ी है, तो वहीं जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं और वो नए-नए तरीकों से आधार के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं और होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं, क्योंकि ये चीजें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई खुद इन बातों की सलाह दे चुका है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...