फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड भी तो नकली नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Sat, 04 Feb 2023 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं? - फोटो : iStock
Aadhaar Card Alert: अगर यूं कहा जाए कि अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि एक सिम कार्ड खरीदना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपके साथ आधार कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी भी हो सकती है। यहां तक कि अब तो नकली आधार कार्ड के मामले भी सामने आते हैं, जिनमें लोगों के आधार कार्ड नकली तक निकलते हैं। इसलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली, तो आप इस सरल तरीके से जान सकते हैं जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
असली-नकली आधार कार्ड का ऐसे लगा सकते हैं पता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपने या किसी और के आधार कार्ड के बारे में ये पता लगाना चाहते हैं कि ये असली है या नकली
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको वेबसाइट पर जाने के बाद 'आधार सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है
  • इसके बाद आपको 'वेरीफाई एन आधार नंबर' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा, ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा

4 of 5
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • इसके बाद 'प्रोसीड टू वेरिफाई' पर क्लिक करें
  • अब अगर आपका आधार कार्ड असली है, तो स्क्रीन पर आपको 'आधार वैरिफिकेशन कंप्लीटेड' का मैसेज दिखाई देगा और साथ ही कार्डधारक की जानकारी भी सामने खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली और नकली आधार कार्ड का कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
एप से भी जान सकते हैं
  • आप असली और नकली आधार कार्ड का पता लगाने के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक एप m-Aadhaar का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • एप में क्यूआर कोड स्कैनर के जरिेए आपको आधार कार्ड पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना है
  • ऐसा करते ही आपको असली और नकली आधार कार्ड का पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें