फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: आधार कार्ड के जरिए आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार, कार्डधारक भूलकर न करें ये चार गलतियां

Mon, 19 Jun 2023 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्डधारक को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
Aadhaar Card Alert: आपके पास जितने भी दस्तावेज है उसमें से आधार कार्ड एक ऐसा है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। आज के समय में लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सरकारी योजना में आवेदन करना हो आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। इसलिए आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड के जरिए आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आधार कार्डधारक की कौन सी गलतियों के कारण आप फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्डधारक को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock
ये हैं वो गलतियां:-

पहली गलती
  • कई लोग अपने ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने दफ्तर के कंप्यूटर, दोस्त के कंप्यूटर या साइबर कैफे में लगे सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा कभी न करें, वरना आपका ई-आधार और बाकी जानकारी लीक हो सकती है। साथ ही इस ई-आधार को कोई और डाउनलोड कर सकता है। इसलिए हमेशा अपने सिस्टम या मोबाइल से ही ये काम करें।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्डधारक को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
दूसरी गलती
  • भूलकर भी अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या इसकी फोटोकॉपी किसी को न दें। वरना इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। अगर किसी को ये देने की जरूरत पड़े, तो उसे असली आधार नहीं बल्कि उसकी कॉपी दें।

4 of 5
आधार कार्डधारक को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
तीसरी गलती
  • अमूमन लोग गलती करते हैं कि जब भी किसी को आधार की कॉपी देनी होती है, तो लोग उसे ऐसे ही दे देते हैं। ऐसा न करें, वरना उस कॉपी का इस्तेमाल कई तरीकों से हो सकता है। आपको करना ये है कि कॉपी पर वो काम लिख सकते हैं, जिस काम के लिए आपने आधार की कॉपी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्डधारक को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : facebook/All India Radio News
चौथी गलती
  • आप अगर चाहते हैं, तो अपने आधार कार्ड को मास्क्ड करवा सकते हैं। कई लोग ऐसा नहीं करते हैं, लेकिन आप चाहें तो ऐसी गलती करने से बच सकते हैं। इससे आपका आधार कार्ड सुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें