फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Bio-Lock: आधार का बायोमेट्रिक डाटा लॉक करने से क्या होता है? जान लें इसके फायदे

Sun, 22 Mar 2026 01:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Biometric Lock Benefits: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आधार कार्ड को लॉक करना क्यों जरूरी है? आइए आज के इस लेख में इसी के बारे में डिटेल में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे लॉक करने क्या फायदे हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड बायोमेट्रिक डेटा - फोटो : Amar Ujala
How to Lock Biometric Data in Aadhar: आज के डिजिटल दौर में हमारे देश में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि इस डिजिटल दौर में बायोमेट्रिक डाटा के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ गया है। 'आधार बायोमेट्रिक लॉक' यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा दी गई एक सुरक्षा सुविधा है, जो आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस (आंखों की पुतली) के डाटा को पूरी तरह सुरक्षित कर देती है। 

एक बार लॉक होने के बाद कोई भी व्यक्ति या संस्था आपकी अनुमति के बिना आपके बायोमेट्रिक्स का उपयोग ऑथेंटिकेशन या ट्रांजैक्शन के लिए नहीं कर सकती है। आज के बढ़ते साइबर फ्रॉड और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे स्कैम से बचने के लिए यह फीचर एक मजबूत कवच की तरह काम करता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अनलॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे काम करता है बायोमेट्रिक लॉक और इसके मुख्य फायदे?
  • जब आप बायोमेट्रिक्स लॉक करते हैं, तो यूआईडीएआई का सर्वर किसी भी मैचिंग रिक्वेस्ट को 'एरर कोड' के साथ रिजेक्ट कर देता है।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी गैर-मौजूदगी में कोई भी आपके अंगूठे के निशान का क्लोन बनाकर बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकता।
  • यह सिम कार्ड खरीदने या केवाईसी प्रक्रियाओं में होने वाली धोखाधड़ी को रोकता है। यह सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है जिसे सिर्फ आधार धारक ही अपने 'm-Aadhaar' ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नियंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार लॉक करने की प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
लॉक करने की आसान प्रक्रिया
  • इसे एक्टिवेट करना बेहद सरल है, बस m-Aadhaar एप डाउनलोड करें या uidai.gov.in पर जाएं।
  • अगर वेबसाइट पर करना चाहते हैं तो इसे लिए सबसे पहले अपनी भाषा चुनें। इसके बाद आधार सर्विस सेक्शन में लॉक/ अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करेंगे। 
  • इसके बाद अपने आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें अपने आधार के बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं।
  • अगर आप एप से करते हैं तो m-Aadhaar एप खोलते ही स्क्रिन पर बायोमेट्रिक्स लॉक का आइकन दिखता है, जिसपर क्लिक करके आप अपना बायोमेट्रिक्स लॉक कर सकते हैं।

 

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobe Stock
क्या लॉक होने पर ओटीपी और वर्चुअल आईडी काम करेंगे?
 
  • कई लोगों को भ्रम होता है कि लॉक करने के बाद आधार पूरी तरह बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
  • बायोमेट्रिक्स लॉक होने के बाद भी आप ओटीपी (OTP) आधारित ऑथेंटिकेशन का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
  • साथ ही जरूरत पड़ने पर केवल 10 मिनट के लिए 'टेम्परेरी अनलॉक' कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद सिस्टम अपने आप डाटा को दोबारा लॉक कर देता है, जिससे सुरक्षा में चूक की गुंजाइश नहीं रहती।
  • इसके अलावा आप अपनी प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए 'वर्चुअल आईडी' का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • लॉक फीचर सिर्फ शारीरिक पहचान (फिंगरप्रिंट/आइरिस) को ब्लॉक करता है, जबकि डिजिटल सत्यापन के रास्ते खुले रहते हैं ताकि आपके जरूरी काम न रुकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल सुरक्षा की ओर एक समझदार कदम
  • आधार बायोमेट्रिक लॉक आज के समय में 'डिजिटल हाइजीन' का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है।
  • आज के समय में जैसे-जैसे बैंकिंग और सरकारी सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो रही हैं, बायोमेट्रिक्स की सुरक्षा आपकी मेहनत की कमाई की सुरक्षा है।
  • यह फीचर न सिर्फ बुजुर्गों बल्कि तकनीकी रूप से जागरूक युवाओं के लिए भी जरूरी है। अपनी प्राइवेसी पर नियंत्रण रखना आपका अधिकार है, इसलिए आज ही चेक करें कि आपका आधार सुरक्षित है या नहीं। 
  • ध्यान रखें सावधानी और सही जानकारी ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें