RBI Rules For Locker Compensation: अक्सर लोग अपनी मेहनत की कमाई, सोने के जेवर और जरूरी दस्तावेज सुरक्षा के लिहाज से बैंक लॉकर में रखते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आरबीआई के नियमों के अनुसार, प्राकृतिक आपदा या चोरी की स्थिति में बैंक की जिम्मेदारी सीमित होती है?
आमतौर पर बैंक लॉकर में रखे सामान के नुकसान होने पर वार्षिक किराए का 100 गुना तक ही मुआवजा के तौर पर देते हैं, जो कीमती गहनों की तुलना में बहुत कम होता है। आज के नए वित्तीय सुरक्षा मानकों के तहत, अब 'बैंक लॉकर इंश्योरेंस' एक काफी जरूरी बन गया है।
यह बीमा न सिर्फ चोरी, डकैती और आग बल्कि बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा में भी आपके कीमती सामान को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। अपनी संपत्ति को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए बैंक के भरोसे रहने के बजाय एक अलग बीमा पॉलिसी लेना ही समझदारी है। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।