Aadhaar Based UPI Payment Service: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। तकनीक के क्षेत्र में हो रही उन्नति ने समाज के विभिन्न आयामों को आंदोलित करने का काम किया है। इससे लेनदेन का क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। भारत में यूपीआई आने के बाद डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में क्रांतिकारी ढंग से इजाफा हुआ है। यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश की निर्मिती की है, जहां बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ छोटे दुकानदार भी इस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई के दायरे को बढ़ाने के लिए एनपीसीआई समय समय पर कई बड़े बदलावों को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और एनपीसीआई की ओर से आधार बेस्ड यूपीआई पेमेंट की सर्विस को इजाजत दे दी गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -