फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Address Update: क्या आपने भी बदला है अपना घर, तो इस तरीके से मिनटो में करवाएं आधार में नया पता अपडेट

Thu, 19 Dec 2024 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो जान लें कि ये एक अहम दस्तावेज है। अगर आप किराए से अपने घर में जा रहे हैं तो ध्यान से आधार कार्ड में नया पता जरूर अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में पता बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Change Your Address in Your Aadhaar Card: अगर आपको राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवानी है, आपको लोन लेना है या फिर बैंक में खाता खुलवाना है आदि। ऐसे में आपको एक दस्तावेज जरूर चाहिए होता है और वो है आधार कार्ड। इस कार्ड में कार्ड धारक की कई जानकारियां होती हैं जिसमें नाम, उम्र पता आदि होता है। वहीं, कई बार लोगों को अपने आधार में पता अपडेट करवाना होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, कोई पहले किराए पर रहता था पर अब उसने अपना घर ले लिया है या फिर अपने पुराने घर को बेचकर कहीं नई जगह शिफ्ट हो गए हैं आदि। ऐसे में कार्ड धारक को अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवाना जरूरी हो जाता है। आप अगली ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपना पता अपडेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आधार में नया पता अपडेट करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में पता बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आधार में नया पता अपडेट करवाने के दो तरीके हैं:-

ऑफलाइन तरीका

पहला स्टेप
  • आपको भी अगर अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवाना है तो इसक लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है जिसमें अपनी जानकारी भरें
  • आपको इसमें नाम, आधार नंबर और क्या चीज अपडेट करनी है वो भी भरना है जैसे, पता
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में पता बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज लगाना है यानी नए पते वाला दस्तावेज
  • फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आप अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना चाहते हैं
  • इसके बाद आपके फिंगर प्रिंट वेरिफाई किए जाते हैं और दस्तावेज के सही होने पर पता अपडेट कर दिया जाता है।

4 of 5
आधार कार्ड में पता बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन तरीका

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना चाहते हैं तो आप इस काम को ऑनलाइन भी कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है और यहां पर लॉगिन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में पता बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे भरकर लॉगिन कर लें
  • अब आपको 'एड्रेस अपडेट' पर क्लिक करना है और इसके बाद 'अपडेट आधार ऑनलाइन' पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपना नया पता भरना है और उसका दस्तावेज लगाना है और फिर पेमेंट करक सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें