PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जहां किसी योजना में कोई सामान देने का प्रावधान है, तो किसी अन्य योजना में सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन क्या इस किस्त का लाभ आपको मिल पाएगा या नहीं? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो आप अपना स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...