फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 August: बना रहे हैं 15 अगस्त समारोह में लाल किले जाने का प्लान, तो भूलकर साथ न ले जाएं ये चीजें; देखें सूची

Fri, 15 Aug 2025 05:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

15 august Ki Parade Mein Kya Nahi Le Ja Sakte Hain: अगर आप भी इस बार 15 अगस्त की परेड देखने लाल किले जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि आप कौन सी चीजें यहां नहीं ले जा सकते। इससे आप होने वाली दिक्कत से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
15 अगस्त पर लाल किले में अपने साथ क्या सामान नहीं ले जा सकते? - फोटो : Amar Ujala
15 August 2025 Parade Rules: 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि, हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि इसी दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल भारत देश बड़े ही गर्व और शान से 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री देश के नाम संबोधन देते हैं और ध्वजारोहण करते हैं।

इस दौरान लाल किले में बड़ी संख्या में लोग भी जानते हैं और इस दिन के साक्षी बनते हैं। लाल किले में होने वाले इस समारोह में जाने के लिए आपके पास आमंत्रण कार्ड होना जरूरी होता है। वहीं, अगर आप इस बार 15 अगस्त समारोह का हिस्सा बनने लाल किले जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कौन सी चीजें अपने साथ यहां नहीं ले सकते, क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि से कई चीजें प्रतिबंधित होती हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप लाल किले में अपने साथ नहीं ले सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
15 अगस्त पर लाल किले में अपने साथ क्या सामान नहीं ले जा सकते? - फोटो : अमर उजाला
इन चीजों के ले जाने पर होता है प्रतिबंध:-

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकते
  • अगर आप 15 अगस्त के समारोह में लाल किले जा रहे हैं, तो आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर नहीं ले जा सकते हैं। आईपॉड, दूरबीन, रेडियो, कैमरा, मोबाइल चार्जर, हैंडिकैम, आईपैड और डिजिटल डायरी आदि इसमें शामिल होती हैं। इन चीजों को अंदर ले जाने पर पूरी तरह से रोक होती है।
विज्ञापन

3 of 5
15 अगस्त पर लाल किले में अपने साथ क्या सामान नहीं ले जा सकते? - फोटो : Adobe Stock
ज्वलनशील और नुकीली चीजें मना है
  • आप अपने साथ लाइटर, माचिस, तलवार, चाकू, और खंजर के अलावा किसी तरह का अन्य नुकीला या ज्वलनशीन पदार्थ अंदर नहीं ले जा सकते हैं। 15 अगस्त के समारोह में ये सब चीजें सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह प्रतिबंधित होती हैं।

4 of 5
15 अगस्त पर लाल किले में अपने साथ क्या सामान नहीं ले जा सकते? - फोटो : Freepik.com
धूम्रपान और शराब पर रोक
  • आप अगर इस बार 15 अगस्त के समारोह में जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि यहां आप अपने साथ बीड़ी, सिगरेट और शराब न ले जा सकते हैं और न ही शराब का सेवन करके जाने पर आपको अंदर एंट्री दी जाती है। इसलिए इन चीजों को साथ न ले जाएं और इनका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
15 अगस्त पर लाल किले में अपने साथ क्या सामान नहीं ले जा सकते? - फोटो : Freepik
ये लिस्ट भी देख लें:-
  • कैन, पानी की बोतल, थर्मस फ्लास्क, टॉय गन, छाता, परफ्यूम और स्प्रे आदि ले जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध है। ये सब सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी होता है। इसलिए जब भी 15 अगस्त की परेड के लिए जाएं, तो पहले ये जान लें कि कौन सी चीज साथ ले जा सकते हैं और कौन सी चीजें नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें