फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: कहां होती है Air India 787-8 ड्रीमलाइनर में 11A सीट? इसी पर बैठे थे रमेश विश्वास जिनकी बची है जान

Fri, 13 Jun 2025 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

11 A Seat in Air India Plane : अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में जहां ज्यादातर यात्रियों का निधन हो गया, तो वहीं एक यात्री की जान बच गई जो सीट नंबर 11A पर बैठा था।
विज्ञापन
1 of 5
एअर इंडिया के विमान में 11A सीट कहां होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Ahmedabad Air India Plane Crash: बीते कल का दिन सिर्फ अहमदाबाद ही नहीं बल्कि हर भारतवासी के लिए बेहद दुखद रहा, क्योंकि अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई। विमान अभी ठीक से उड़ा भी नहीं था कि वो तुरंत नीचे आ गिरा और डॉक्टरों के एक मैस से जा टकाराया इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब

जहां इस हादसे में ज्यादातर यात्रियों की मौत की खबरें हैं तो वहीं एक यात्री ऐसा भी है जो इस क्रैश से जिंदा बचकर आया है। ये बात हर किसी को इस कहावत पर यकीन करने पर मजबूर कर रही है कि "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।" ऐसे में अब उस सीट नंबर 11A की चर्चा तेज हो गई है जिस पर बैठा ये यात्री बचा है। तो चलिए जानते हैं इस सीट के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
एअर इंडिया के विमान में 11A सीट कहां होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
अहमदाबाद से लंदन जा रही थी फ्लाइट
  • दरअसल, जो विमान बीती दोपहर को क्रैश हुआ ये एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था। ये फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इस विमान में कुल 242 यात्री थे जिसमें 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट सवार थे। वहीं, इन सभी लोगों में से सिर्फ एक यात्री जिंदा बच सका जिनका नाम रमेश विश्वास है।
विज्ञापन

3 of 5
एअर इंडिया के विमान में 11A सीट कहां होती है? - फोटो : PTI
रमेश विश्वास बैठे थे 11A सीट पर
  • अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 में रमेश विश्वास 11A सीट पर बैठे थे। रमेश की उम्र 40 वर्ष है और वे एक ब्रिटिश नागरिक हैं। रमेश का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा गया कि वो हल्के घायल हैं और वो थोड़ा लंगड़ाकर चल रहे हैं।

4 of 5
एअर इंडिया के विमान में 11A सीट कहां होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
कहां होती है इस विमान में 11A सीट?
  • अब बात करते हैं कि एअर इंडिया के बोइंग-787-8 ड्रीमलाइनर के विमान में सीट नंबर 11A कहां होती है? दरअसल, इस बोइंग विमान 787-8 ड्रीमलाइनर में सबसे आगे की तरफ बिजनेस क्लास सीट होती हैं। इसके बाद इसके पीछे इकोनॉमी सीट होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एअर इंडिया के विमान में 11A सीट कहां होती है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
  • इसी इकोनॉमी सीट में ये 11A सीट भी है, जो कि इकोनॉमी क्लास की पहली लाइन में विंडो सीट 11A है। इसी सीट पर रमेश विश्वास बैठे थे और उनकी जान बच गई। वहीं, इस फ्लाइट में रमेश के भाई भी थे जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें