फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE Couples: अंडरटेकर से लेकर ट्रिपल एच और ब्रॉक लेस्नर तक, WWE रेसलर्स जिन्होंने अपने को-स्टार से शादी की

Thu, 13 Oct 2022 09:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूडब्ल्यूई ने दुनिया को कई सुपरस्टार्स दिए, जो आज फिल्मों की दुनिया में भी नाम कमा रहे हैं। इनमें ड्वेन जॉनसन (द रॉक), डेव बटिस्टा (बटिस्टा), जॉन सीना, पॉल माइकल लेवेस्क्यू (ट्रिपल एच) और स्टीव ऑस्टिन (स्टोन कोल्ड) जैसे स्टार शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 13
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) एक ऐसा शो है जिसने दुनियाभर के फैन्स को अपने दीवाना बनाया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी इस शो के फैन हैं। इसकी शुरुआत 69 साल पहले यानी 1953 में हुई थी। जेस मैकमोहन और विंसेंट मैकमोहन इसके फाउंडर मेंबर्स हैं। इस रेसलिंग शो में मुख्य तौर पर हफ्ते में दो प्रोग्राम आते हैं। इनमें मन्डे नाइट रॉ और फ्राउडे नाइट स्मैकडाउन शामिल है। इसके अलावा बीच-बीच में कुछ मेगा इवेंट्स भी होते हैं। यह शो और इसका बिजनेस इतना बड़ा है कि इसके तर्ज पर दुनिया में इसी तरह कई और शो शुरू हुए। इनमें एईडब्ल्यू डायनामाइट, टीएनए इम्पैक्ट जैसे कुछ शो शामिल हैं। इस शो ने दुनिया को कई सुपरस्टार्स दिए, जो आज फिल्मों की दुनिया में भी नाम कमा रहे हैं। इनमें ड्वेन जॉनसन (द रॉक), डेव बटिस्टा (बटिस्टा), जॉन सीना, पॉल माइकल लेवेस्क्यू (ट्रिपल एच) और स्टीव ऑस्टिन (स्टोन कोल्ड) जैसे स्टार शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स - फोटो : WWE
ऐसे में हमने डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व और मौजूदा सुपरस्टार्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने अपने को-स्टार से शादी की। हमने इसमें उन पहलवानों को चुना है जो अपने करियर में किसी न किसी मौके पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए पहलवानी की है या फिलहाल कर रहे हैं। यह लिस्ट साबित करती है कि रेसलिंग सिर्फ बिजनेस का ही खेल नहीं, बल्कि इनमें कुछ लोगों को अपना जीवनसाथी भी मिल जाता है। आइए जानते ऐसे डब्ल्यूडब्ल्यूई कपल्स के बारे में जो असल जिंदगी में भी शादीशुदा हैं...
विज्ञापन

3 of 13
बूकर टी और शर्मेल - फोटो : सोशल मीडिया
1. बूकर टी और शर्मेल
बूकट टी डब्ल्यूडब्ल्यूई के बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। काफी समय तक उन्होंने इस शो पर राज किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई में शर्मेल बूकर टी की ऑन-स्क्रीन मैनेजर हुआ करती थीं। जब बूकर टी डब्ल्यूसीडब्ल्यू (WCW) में परफॉर्म कर रहे थे, तब दोनों ने डेटिंग शुरू की। उस समय शर्मेल नाइट्रो गर्ल के रूप में काम कर रही थीं। 2005 में बूकट टी और शर्मेल ने शादी की। उनके दो बच्चे भी हैं।

4 of 13
ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमोहन - फोटो : सोशल मीडिया
2. ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमोहन
ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमोहन की शादी 2003 में हुई थी। ट्रिपल एच उस वक्त रेसलिंग की दुनिया के बादशाह थे। वहीं, स्टेफनी डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाउंडर विंस मैकमोहन की बेटी हैं। रेसलिंग के दौरान ही ट्रिपल एच और स्टेफनी में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। फिर 2003 में दोनों ने शादी कर ली। इनकी तीन बेटियां भी हैं। विंस मैकमोहन अब काफी उम्रदराज हो चुके हैं। ऐसे में फिलहाल डब्ल्यूडब्ल्यूई के बिजनेस को ट्रिपल एच और स्टेफनी ही संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 13
सेबल और ब्रॉक लेस्नर - फोटो : सोशल मीडिया
3. ब्रॉक लेस्नर और सेबल
सेबल एक बार की डब्ल्यूडब्ल्यूएफ महिला चैंपियन हैं और वह पहले प्लेबॉय कवर मॉडल भी रही हैं। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में ब्रॉक लेस्नर सबसे बड़े नामों में से एक है। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया के दिग्गज एथलीट्स में से एक माना जाता है। सेबल की पहली शादी डब्ल्यूडब्ल्यू सुपरस्टार मार्क मेरो से हुई थी। हालांकि, दोनों अलग हो गए और इसके बाद सेबल की ब्रॉक लेस्नर से नजदीकियां बढ़ीं। 6 मई 2006 को सेबल और ब्रॉक शादी के बंधन में बंध गए। इनके दो बच्चे भी हैं। ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी प्राइवेट हैं और उन्हें पब्लिक में कम ही देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
मैकूल और अंडरटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
4. अंडरटेकर और मिशेल मैकूल
मिशेल मैकूल ने 2004 से 2011 तक डब्ल्यूडब्ल्यू में कुश्ती लड़ी। वह दो बार की महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और दो बार की डब्ल्यूडब्ल्यूई डीवाज चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं, अंडरटेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की दुनिया के सबसे महान पहलवानों में से एक हैं। उनका करियर शानदार रहा है और वह डब्ल्यूडब्ल्यूई फैन्स के चहेते हैं। अंडरटेकर और मिशेल ने 26 जून, 2010 को ह्यूस्टन, टेक्सास में शादी की। दोनों अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर काफी तस्वीरें भी शेयर करते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
एज और बेथ फीनिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
5. एज और बेथ फीनिक्स
एज डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर होने के साथ-साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के सबसे लोकप्रिय रेसलरों में से एक हैं। बेथ फीनिक्स एक पूर्व डीवा और महिला चैंपियन हैं। उन्होंने 2006 से 2012 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए रेसलिंग भी की। दोनों ने 2016 के अक्तूबर में शादी की। इन दोनों की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम लिरिक और रूबी है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में यह पहला कपल है जिसमें पति-पत्नी दोनों डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर्स में शामिल हैं। एज ने चोट की वजह से डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने हाल ही में फिर से वापसी की है।

8 of 13
ब्री बेला और डेनियल ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया
6.डेनियल ब्रायन और ब्री बेला
डेनियल ब्रायन और ब्री बेला ने डेटिंग शुरू की जब वे दोनों 2011 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए काम कर रहे थे। 'टोटल डीवाज एंड टोटल बेलास' शो पर दोनों के रिश्ते पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई थी। काफी समय तक डेटिंग करने के बाद डेनियल ने 11 अप्रैल, 2014 को शादी कर ली। इन दोनों के दो बच्चे हैं। डेनियल फिलहाल एईडब्ल्यू के लिए रेसलिंग कर रहे हैं।

9 of 13
सीएम पंक और एजे ली - फोटो : सोशल मीडिया
7. सीएम पंक और एजे ली
सीएम पंक डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के सबसे विवादास्पद और लोकप्रिय पहलवानों में से एक हैं। उन्होंने 2006-07 में अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वह इस रेसलिंग शो के सुपरस्टार बन गए। 2014 में इस शो के मैनेजमेंट से विवाद के बाद उन्होंने इस शो को पूरी तरह से छोड़ दिया था। वहीं, एजे ली के पास 406 दिनों तक (सबसे ज्यादा दिनों तक) डब्ल्यूडब्ल्यूई डीवाज टाइटल रखने का रिकॉर्ड है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में दोनों की साथ में कुछ स्टोरीलाइन थी और बाद में यह एक वास्तविक रिश्ते में बदल गया। 13 जून, 2014 को एजे और पंक की शादी हुई थी। पंक फिलहाल एईडब्ल्यू के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, एजे ली ने किसी के साथ करार नहीं किया है।

10 of 13
रूसेव और लाना - फोटो : सोशल मीडिया
8. रूसेव और लाना
रूस के पहलवान रूसेव डब्ल्यूडब्ल्यूई के चर्चित रेसलर्स में से एक रहे हैं। अपने छोटे से करियर में निगेटिव रोल करके उन्होंने खूब नाम कमाया था। हालांकि, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उनसे नाता तोड़ लिया था। वहीं, लाना ऑन-स्क्रीन रूसेव की को-स्टार थीं। इस जोड़ी की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने 29 जुलाई 2016 को शादी कर ली। लाना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और रूसेव के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

11 of 13
मिज और मैरिस - फोटो : सोशल मीडिया
9. द मिज और मैरीस
मैरीस पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई डीवाज चैंपियन रह चुकी हैं। द मिज एक पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन हैं और उन्होंने कंपनी में कई अन्य खिताब अपने नाम किए हैं। वह एक दशक से ज्यादा समय से डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग से जुड़े हुए हैं। दोनों मौजूदा समय में भी डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर एक साथ काम कर रहे हैं, जिसमें मैरीस मिज की ऑन-स्क्रीन मैनेजर हैं। इन दोनों ने 14 फरवरी 2014 को बहामास में शादी की थी।

12 of 13
रेने यंग और डीन एम्ब्रोस - फोटो : सोशल मीडिया
10. डीन एम्ब्रोस और रेने यंग
डीन एम्ब्रोस और रेने यंग ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, यह काफी प्राइवेट रहा था। 2016 में डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें ऑन-स्क्रीन कपल के रूप में पहचानना शुरू किया। 2017 के अप्रैल में डीन और रेने ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। डब्ल्यूडब्ल्यूई टेलीविजन पर डीन और रेने दोनों को अंगूठियां पहने देखा गया। डीन ने फिलहाल डब्ल्यूडब्ल्यूई से करार तोड़ लिया है और वह एईडब्ल्यू के लिए रेसलिंग कर रहे हैं। वहां उनका नाम जॉन मोक्स्ले है।
विज्ञापन

13 of 13
बेकी लिंच और सेथ रॉलिंस - फोटो : सोशल मीडिया
11. बेकी लिंच और सेथ रॉलिंस
सेथ रॉलिंस ने अपने डब्ल्यूडब्ल्यू करियर की शुरुआत 'द शील्ड' ग्रुप के साथ की थी। इस ग्रुप में रॉलिंस के साथ डीन एम्ब्रोस और रोमन रेंस थे। धीरे-धीरे इस ग्रुप को तोड़ कर तीनों को इंडिविजुअल सुपर स्टार बनाया गया। एम्ब्रोस ने तो डब्ल्यूडब्ल्यूई का साथ छोड़ दिया, लेकिन रॉलिंस और रेंस अभी भी इस बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वहीं, बेकी लिंच भी डब्ल्यूडब्ल्यूई डीवाज चैंपियन रह चुकी हैं। यह कपल मौजूदा समय में डब्ल्यूडब्ल्यूई के दो बड़े सितारों में से एक हैं। बेकी और सेथ ने 2021 के जून में शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम रॉक्स है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें