फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक टायसन को हराने वाला फाइटर फूट-फूटकर रोया: गर्लफ्रेंड के ओलंपिक चैंपियन बनने पर हुआ भावुक, सामने आया VIDEO

Wed, 11 Feb 2026 12:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलानो

सार

जुट्टा लीरडैम ने 1000 मीटर में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड जीता। स्टैंड में बैठे उनके मंगेतर जेक पॉल भावुक होकर रो पड़े और सोशल मीडिया पर गर्व जताया। टायसन को हराने वाला बॉक्सर इस बार प्यार की जीत पर पिघलता दिखा।
विज्ञापन
1 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल - फोटो : Instagram
मिलानो कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में डच स्पीड स्केटर जुट्टा लीरडैम ने महिलाओं की 1000 मीटर रेस में 1:12.31 का समय निकालते हुए नया ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। जैसे ही वह फिनिश लाइन पार कर गोल्ड की हकदार बनीं, स्टैंड में बैठे उनके मंगेतर जेक पॉल की आंखों से आंसू रुक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल - फोटो : Instagram
जेक पॉल हुए भावुक
29 वर्षीय बॉक्सर और सोशल मीडिया स्टार अपनी मां पाम और लीरडैम की मां मोनिक के साथ मुकाबला देख रहे थे। सिल्वर (बीजिंग 2022) से गोल्ड तक का सफर पूरा होते ही जेक फूट-फूटकर रोने लगे। यह पल दोनों लंबे समय से देख रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल - फोटो : Instagram
मुश्किलों से बनी चैंपियन
लीरडैम के लिए यह सीजन आसान नहीं था। क्वालिफिकेशन के दौरान गिरने के बाद उन्हें चयन के लिए विशेष अनुमति की जरूरत पड़ी थी, लेकिन मिलान पहुंचकर उन्होंने मौका भुना और इतिहास रच दिया। उनकी टीममेट फेम्के कोक ने 1:12.59 के साथ सिल्वर, जबकि जापान की ताकागी मिहो ने ब्रॉन्ज जीता।

4 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार
जेक पॉल ने रोते हुए अपना वीडियो शेयर किया और लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है जुट्टी लीरडैम।' एक और वीडियो में उन्होंने लीरडैम को उठाया और लिखा, 'हमने खेल इतिहास के सबसे खास पलों में से एक देखा। शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मुझे तुम पर कितना गर्व है।'
विज्ञापन

5 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल - फोटो : Instagram
उधर गोल्ड जीतने के बाद लीरडैम ने पोस्ट किया, 'ओलंपिक चैंपियन 1000 मीटर!!!!!! मुझे यकीन नहीं हो रहा!!!' इस पर जेक का जवाब था, 'मैं अब भी रो रहा हूं।'
 
विज्ञापन

6 of 7
जुट्टा लीरडैम और जेक पॉल - फोटो : Instagram
टायसन को भी दे चुके हैं मात
जेक पॉल वही फाइटर हैं जिन्होंने नवंबर 2024 में महान मुक्केबाज माइक टायसन को प्रोफेशनल फाइटिंग में हराकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस बार जीत रिंग में नहीं, दिल में महसूस हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माइक टायसन और जेक पॉल - फोटो : Twitter
जेक पॉल और टायसन का मुकाबला आठ राउंड तक चला
दुनिया के महानतम मुक्केबाजों में शामिल माइक टायसन लगभग दो दशक के बाद नवंबर 2024 में पेशेवर मुकाबले के लिए उतरे। 58 साल के टायसन का सामना पूर्व सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पेशेवर बॉक्सर जेक पॉल से था। इस मैच को पॉल ने सर्व-सम्मत से जीत लिया, लेकिन टायसन आठ राउंड तक डटे रहे और फैंस का दिल जीता। सबसे बड़ी बात यह रही कि पॉल नॉकआउट मास्टर माने जाते हैं, लेकिन वह टायसन को हिला तक नहीं सके और टायसन आठवें राउंड तक बने रहे। पॉल ने चार अंक से मैच अपने नाम किया। आठ राउंड के बाद पॉल को 78 पॉइंट और टायसन को 74 पॉइंट मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें