सुपर बाउल एलएक्स में किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की साथ मौजूदगी ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को नई हवा दे दी। यूरोप में साथ वक्त बिताने की खबरों के बाद यह पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति थी। फिलहाल दोनों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन तस्वीरें बहुत कुछ कह रही हैं।
सुपर बाउल एलएक्स के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने एंटरटेनमेंट दुनिया में हलचल मचा दी। किम कर्दाशियन और फॉर्मूला-वन स्टार लुईस हैमिल्टन कैलिफोर्निया के सांता क्लारा स्थित लेवीज स्टेडियम में मैच का आनंद लेते हुए साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन
2 of 7
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : Instagram
इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट में दोनों को साथ देखकर रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों ने और जोर पकड़ लिया। कई वर्षों से दोस्त रहे किम (45) और हैमिल्टन (41) को पहली बार इस तरह आधिकारिक अंदाज में साथ देखा गया तो फैंस कहने लगे कि दोनों ने अपना रिश्ता लगभग ऑफिशियल कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिनमें दोनों बातचीत करते और मुस्कुराते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 7
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : Instagram
लुक ने भी खींचा ध्यान
इस खास मौके पर किम ने ब्लैक कोट और डायमंड चोकर पहना था। उन्होंने नए बैंग्स हेयरस्टाइल के साथ एंट्री ली। उनके हेयरस्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन ने मैच से पहले फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सुपर बाउल बैंग्स।'
4 of 7
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : Instagram
यूरोप ट्रिप से बढ़ीं चर्चाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर बाउल से पहले दोनों यूरोप में भी साथ वक्त बिता चुके हैं। वे कॉट्सवॉल्ड्स के एस्टेल मैनर में ठहरे, जहां प्राइवेट डिनर की खबरें भी सामने आईं। इसके बाद लंदन और फिर पेरिस तक उनका सफर चला। द सन से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'किम और लुईस दोनों के काम के शेड्यूल बहुत व्यस्त हैं, इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताना चाहते हैं। अभी वे अलग नहीं हो पा रहे और किम के काम के हिसाब से डेट्स प्लान कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन
- फोटो : Instagram
अतीत में हाई-प्रोफाइल रिश्ते
दोनों सितारों का नाम पहले भी कई चर्चित हस्तियों से जुड़ चुका है। किम का नाम कान्ये वेस्ट से तलाक के बाद ओडेल बेकहम जूनियर और पीट डेविडसन के साथ जोड़ा गया था। वहीं हैमिल्टन का नाम निकी मिनाज, रिहाना, गीगी हदीद और केंडल जेनर जैसी हस्तियों के साथ जुड़ता रहा है।
किम ने रिश्तों पर क्या कहा था
हाल ही में बहन क्लो कर्दाशियन के पॉडकास्ट पर किम ने रिश्तों को लेकर अपनी सोच साझा की थी। उन्होंने कहा, 'अच्छे संस्कार और मूल्य, शांत स्वभाव, भरोसेमंद और जिम्मेदारी लेने वाला इंसान। मेरे लिए यह सबसे अहम है।' उन्होंने अपने बच्चों को प्राथमिकता बताते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे बच्चों को मेरी जरूरत है। हर रात मैं उन्हें सुलाती हूं, सुबह उठाती हूं, स्कूल भेजती हूं। मेरे पास वक्त नहीं रहा और मैं इससे ठीक हूं।'
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें
- फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
अभी तक चुप्पी
हालांकि वायरल तस्वीरों और बढ़ती अटकलों के बीच किम और लुईस, दोनों ने ही अपने रिश्ते पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस बेहद उत्सुक हैं।