फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63वें वालोंग डे पर 'वालोंग डे हॉफ मैराथन' का आयोजन, 1962 के ऐतिहासिक युद्ध की वीरता को श्रद्धांजलि

Wed, 05 Nov 2025 11:24 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, वालोंग (अरुणाचल प्रदेश)

सार

वालोंग हॉफ मैराथन 2025 भारतीय सैनिकों के अमिट साहस, बलिदान और धैर्य को समर्पित है। यह कार्यक्रम भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश की जनता के बीच अटूट संबंध और परस्पर गर्व का प्रतीक बना।
विज्ञापन
1 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन - फोटो : अमर उजाला
भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित वालोंग के युद्धक्षेत्र से बुधवार को 'वालोंग हॉफ मैराथन 2025' का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना द्वारा 63वें वालोंग डे के उपलक्ष्य में किया गया, जिसने 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुए वीरता भरे वालोंग युद्ध की स्मृति को पुनर्जीवित किया।
विज्ञापन

2 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन - फोटो : अमर उजाला
इस मैराथन में करीब 700 प्रतिभागियों, जिनमें सेना के जवानों से लेकर नागरिक पुरुष और महिलाएं भी शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, 21 किमी हॉफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी ट्रिब्यूट रन, जिसमें प्रतिभागियों ने देश के वीर सपूतों के सम्मान में कदम से कदम मिलाया। 
विज्ञापन

3 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन - फोटो : अमर उजाला
यह मैराथन केवल शारीरिक सहनशक्ति और फिटनेस की परीक्षा नहीं थी, बल्कि इसमें स्मरण, एकता और देशभक्ति का संदेश भी निहित था। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनमें पदक और दो लाख रुपए तक की नकद राशि भी शामिल थी।
विज्ञापन

4 of 4
वालोंग डे हाफ मैराथन - फोटो : अमर उजाला
वालोंग हाफ मैराथन 2025 भारतीय सैनिकों के अमिट साहस, बलिदान और धैर्य को समर्पित है। यह कार्यक्रम भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश की जनता के बीच अटूट संबंध और परस्पर गर्व का प्रतीक बना। घाटी की हर दौड़ती कदमध्वनि ने सम्मान, गौरव और 'स्पिरिट ऑफ वालोंग' की अमर भावना को फिर से जीवंत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें