फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025: 10,500 फीट की ऊंचाई पर दौड़े धावक, लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर बोले- जोश देखते ही बना

Fri, 24 Oct 2025 09:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, तवांग (अरुणाचल प्रदेश), अमर उजाला

सार

10,500 फीट की ऊंचाई पर ‘रन अबव द क्लाउड्स’ का यह आयोजन भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। इसने न सिर्फ खेल भावना को नई ऊंचाई दी, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता और सामंजस्य का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
1 of 6
तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025 - फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन सीमा से सटे तवांग के शांत पहाड़ों पर शुक्रवार को जब सुबह की पहली किरण फूटी, तो 10500 फीट की ऊंचाई पर गूंज उठा जोश, जूनून और देशभक्ति का संगम, तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  उल्लेखनीय है कि तमांग इंटरनेशनल मैराथन का यह तीसरा संस्करण है।

इस भव्य आयोजन को लेफ्टिनेंट जनरल गम्भीर सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, फोर कोर (गजराज कोर) ने तवांग स्टेडियम से फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने
कहा, यह सिर्फ एक मैराथन नहीं, बल्कि भारतीय सेना की अदम्य भावना, स्थानीय युवाओं की ऊर्जा और देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के जज्जे का उत्सव है। इस दौड़ में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग, सभी ने अपने कदमों से हिमालय की वादियों को ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025 - फोटो : अमर उजाला
पहले और तीसरे में जमीन आसमान का अंतर
लेफ्टिनेंट जनरल गम्भीर सिंह ने कहा, 'इस मैराथन में देश और विदेश से आए धावकों ने हिस्सा लिया है। यह आयोजन तवांग की सुंदरता, अनुशासन और एकता का
संदेश दुनिया तक पहुंचाता है। पहले और तीसरे मैराथन में जमीन-आसमान का फर्क है।' उन्होंने कहा कि तवांग इंटरनेशनल मैराथन का यह तीसरा संस्करण पहले की तुलना में कहीं बड़ा और प्रेरणादायक है। पहले और तीसरे मैराथन में जमीन-आसमान का अंतर है। सबसे बड़ा बदलाव लोगों के जोश और जूनून में दिखता है जो देखते ही बनता है।
विज्ञापन

3 of 6
तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025 - फोटो : अमर उजाला
सीनियर वेटरंस का भी दमखम
मैराथन में सीनियर वेटरंस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन और भी प्रेरक बन गया। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा, तवांग मैराथन अपने आप में अलग है। यहां ऊंचाई की चुनौती है, लेकिन उससे भी ऊंचा है प्रतिभागियों का मनोबल।

4 of 6
तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025 - फोटो : अमर उजाला
एकता, अनुशासन और संकल्प का प्रतीक
10,500 फीट की ऊंचाई पर ‘रन अबव द क्लाउड्स’ का यह आयोजन भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। इसने न सिर्फ खेल भावना को नई ऊंचाई दी, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता और सामंजस्य का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

5 of 6
तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025 - फोटो : अमर उजाला
छह हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
इस साल का मैराथन चार श्रेणियों में आयोजित किया गया, 42 किमी (फूल मैराथन), 21 किमी (हॉफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी ताकि सभी स्तर के धावकों के लिए चुनौतियां उपलब्ध हों। कुल 6,200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें 1200 महिलाएं और लड़कियां और केन्या के तीन अंतरराष्ट्रीय धावक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तवांग इंटरनेशनल मैराथन 2025 - फोटो : अमर उजाला
सभी वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा
तवांग मैराथन वास्तव में एक सामुदायिक उत्सव था, जिसमें आम लोग, भारतीय सेना, एसएसबी, आईटीबीपी, छात्र, स्थानीय निवासी और प्रशासन की उत्साही भागीदारी देखी गई। सभी ने मिलकर इस आयोजन को स्वास्थ्य, सौहार्द और हिमालयी आत्मा का उत्सव बना दिया। मैराथन ने फिर से यह साबित कर दिया कि साहस, उत्साह और समर्पण के साथ कोई भी चुनौती कठिन नहीं है चाहे वह पहाड़ों में हो या जीवन में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें