फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian-Lewis Hamilton Net Worth: कर्दाशियन के पास हैमिल्टन से 27 गुना ज्यादा संपत्ति, अंतर चौंका देगा

Tue, 03 Feb 2026 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

फॉर्मूला-1 के सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन का नाम इससे पहले कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। अब किम कर्दाशियन के साथ उनकी हालिया डेटिंग की अटकलों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आइए दोनों की कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं....
 
विज्ञापन
1 of 11
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें - फोटो : Instagram
रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन किम कर्दाशियन और फॉर्मूला-1 के दिग्गज ड्राइवर और सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें चर्चा में है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों चोरी छिपे साथ में समय बिता रहे हैं। इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद दोनों पेरिस में एक ही होटल में जाते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पेरिस के लग्जरी सुइट में साथ में समय बिताया। दोनों की संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, किम कर्दाशियन की संपत्ति लुई हैमिल्टन से 27 गुना ज्यादा है। दोनों की संपत्ति में अंतर करीब 16,744 करोड़ के आसपास है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि दोनों के पास कितनी संपत्ति है और किस तरह का जीवन जीते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें - फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
41 वर्षीय लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन के दिग्गज रेसर हैं। रेसिंग के अलावा फैशन और सोशल एक्टिविज्म की दुनिया में भी उनका खासा प्रभाव है। उनके योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें 2021 में नाइटहुड से नवाजा गया था। लुईस हैमिल्टन का नाम इससे पहले कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें सिंगर निकोल शेर्जिंगर, पॉप स्टार शकीरा और एक्ट्रेस सोफिया वर्गारा शामिल हैं। अब किम कर्दाशियन के साथ उनकी हालिया मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

3 of 11
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें - फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
  • लुईस हैमिल्टन ने 2020 में फॉर्मूला-1 ड्राइवर्स टाइटल जीतकर महान ड्राइवर माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड सात वर्ल्ड चैंपियनशिप के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद 2021 में वह बेहद करीबी अंतर से एक और खिताब जीतने और रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
  • फरवरी 2024 में हैमिल्टन ने रेसिंग जगत को चौंका दिया, जब उन्होंने सीजन खत्म होने के बाद फेरारी से जुड़ने की घोषणा की। यह फैसला इतना गोपनीय रखा गया था कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को भी उसी दिन दी, जिस दिन यह खबर सार्वजनिक हुई।
  • हैमिल्टन फॉर्मूला-1 के सबसे ज्यादा मार्केटेबल एथलीट्स में गिने जाते हैं और उन्होंने रेस ट्रैक से बाहर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 2022 में उन्होंने NFL टीम डेनवर ब्रॉन्कोज में निवेश किया था, जो उनके कारोबार के विस्तार को दर्शाता है।

4 of 11
किम कर्दाशियन - फोटो : Instagram @kimkardashian
वहीं, 45 वर्षीय किम कर्दाशियन ने रियलिटी टीवी स्टार से आगे बढ़ते हुए खुद को एक अरबपति बिजनेसवुमन के रूप में स्थापित किया है। इसने उन्हें ग्लोबल बिजनेस आइकन बना दिया। सोशल मीडिया पर भी किम की जबरदस्त पकड़ है। इंस्टाग्राम पर उनके 35.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। किम अपने पूर्व पति कान्ये वेस्ट के साथ चार बच्चों की मां हैं। किम और कान्ये का 2022 में तलाक हो गया था।
 
विज्ञापन

5 of 11
किम कर्दाशियन - फोटो : Instagram @kimkardashian
  • किम कर्दाशियन ने रियलिटी टीवी से मिली लोकप्रियता को एक हजार करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति में बदल दिया है। उनकी कुल दौलत का बड़ा हिस्सा उनके शेपवेयर बिजनेस स्किम्स (SKIMS) में हिस्सेदारी से आता है।
  • 2025 में हुई फंडिंग राउंड के बाद स्किम्स (SKIMS) की वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर आंकी गई है। कंपनी के निवेशकों में अरबपति स्टीफन मैंडल, डैनियल संधाइम और जोश कुश्नर शामिल हैं, जो इवांका ट्रंप के ब्रदर-इन-लॉ हैं।
  • स्किम्स (SKIMS)की शुरुआत एक ऑनलाइन, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्रांड के रूप में हुई थी, लेकिन अब यह तेजी से ऑफलाइन विस्तार की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल कंपनी के अमेरिका और मेक्सिको में 20 स्टोर्स हैं और आने वाले वर्षों में इसे मुख्य रूप से ब्रिक-एंड-मॉर्टर बिजनेस बनाने की योजना है।
विज्ञापन

6 of 11
किम कर्दाशियन - फोटो : Instagram @kimkardashian
  • इससे पहले, किम कर्दाशियन ने 2021 में अपने ब्रांड केकेडब्ल्यू ब्यूटी (KKW Beauty) की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्रांसीसी ब्यूटी कंपनी कोटी (Coty) को बेची थी। हालांकि, बाद में केकेडब्ल्यू ब्यूटी को बंद कर दिया गया और नया ब्रांड एसकेकेएन बाय किम लॉन्च किया गया। मार्च 2025 में कोटी ने अपनी हिस्सेदारी बेचकर स्किम्स में निवेश कर लिया।
  • निजी जीवन की बात करें तो किम कर्दाशियन ने 2022 में संगीतकार कान्ये वेस्ट से तलाक लिया था। दोनों अपने चार बच्चों की संयुक्त कस्टडी साझा करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने 23 मिलियन डॉलर का भुगतान कर हिडेन हिल्स स्थित वह आलीशान बंगला अपने पास रखा, जिसे मशहूर डिज़ाइनर एक्सेल वरवूर्ड्ट ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन

7 of 11
किम कर्दाशियन - फोटो : Instagram @kimkardashian
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन का नेट वर्थ

किम कर्दाशियन
फोर्ब्स के मुताबिक, फरवरी 2026 में किम कर्दाशियन के पास 1.9 बिलियन यूएस डॉलर्स यानी 17,389 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कर्दाशियन फोर्ब्स की 2025 की रिपोर्ट में पावर विमेंस की लिस्ट में 71वें स्थान पर रही थीं। वहीं, फोर्ब्स की ही लिस्ट में अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड विमेंस में वह 19वें स्थान पर थीं। कर्दाशियन का मानना है कि किसी से बदला लेने का सबसे बेहतरीन जरिया कामयाब होना है। हाल ही में 'हूलू' की रियलिटी सीरीज 'द कर्दाशियन्स' में किम कर्दाशियन ने अपने निजी जीवन को लेकर एक बड़ा इशारा किया। शो के दौरान उन्होंने एक सीक्रेट मैन का जिक्र किया और यह भी स्वीकार किया कि अब वह सिंगल रहने से संतुष्ट नहीं हैं।

8 of 11
किम कर्दाशियन अपने चारों बच्चों के साथ - फोटो : Instagram @kimkardashian
किम ने बातचीत में यह तक बताया कि वह संभावित पार्टनर के लिए अपने घर में एक अलग रहने की जगह तैयार कर रही हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस और मीडिया के बीच यह चर्चा और तेज हो गई है कि आखिर वह रहस्यमयी शख्स कौन है। किम कर्दाशियन के बाद परिवार में सबसे ज्यादा संपत्ति उनकी सबसे छोटी बहन काइली जेनर के पास है, जिनकी नेट वर्थ करीब 670 मिलियन डॉलर यानी 6132 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके बाद बाकी रिश्तेदारों की संपत्ति में बड़ा अंतर नजर आता है।

9 of 11
किम कर्दाशियन और काइली जेनर - फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
परिवार की मैनेजर और मां क्रिस जेनर की कुल संपत्ति लगभग 170 मिलियन डॉलर यानी 1,555 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, कार्दशियन–जेनर परिवार के बाकी सदस्य अभी तक 100 मिलियन डॉलर (नाइन फिगर) की नेट वर्थ तक नहीं पहुंच पाए हैं। कोर्टनी कर्दाशियन की संपत्ति करीब 65 मिलियन डॉलर यानी 595 करोड़ रुपये बताई जाती है, जबकि क्लो कर्दाशियन और सुपरमॉडल केंडल जेनर की नेट वर्थ लगभग 60-60 मिलियन डॉलर यानी 595 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है।

10 of 11
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें - फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
लुईस हैमिल्टन
वहीं, फोर्ब्स के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक लुईस हैमिल्टन के पास 70.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी 645.24 करोड़ की संपत्ति है। वह फोर्ब्स की 2025 की फॉर्मूला-1 के हाईएस्ट पेड़ ड्राइवर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, फोर्ब्स की ही 2025 की वर्ल्ड्स हाइएस्ट पेड़ एथलीट्स में वह 22वें स्थान पर रहे थे। हैमिल्टन की कमाई का ज्यादातर हिस्सा रेसिंग से ही आता है। उनके पास कई स्पॉन्सर्स भी हैं। इनमें डियोर, फैनेटिक्स और रिमोवा मुख्य हैं। इसके अलावा वह फिल्म और मीडिया, फैशन और दारू कंपनियों से भी जुड़े हैं। हैमिल्टन ने ब्रैड पिट और एप्पल स्टूडियोज के साथ मिलकर 'F1: द मूवी' का प्रोड्यूस किया, जिसमें उन्होंने अपने रेसिंग अनुभव को हॉलीवुड की पहुंच के साथ जोड़ा।
विज्ञापन

11 of 11
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें - फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
इस प्रोजेक्ट के जरिए हैमिल्टन ने मोटरस्पोर्ट की वास्तविकता को बड़े पर्दे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, हैमिल्टन ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी डॉन अपोलो फिल्म्स की भी शुरुआत की है। वह इस बैनर तले आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिससे साफ है कि उनका फोकस अब रेस ट्रैक के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें