टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप का रिश्ता इस समय संकट में है। कार क्रैश और डीयूआई मामले के बाद वेनेसा ने टाइगर को अंतिम चेतावनी दी है। दोनों की लव स्टोरी गोल्फ के जरिए शुरू हुई थी, लेकिन अब यह रिश्ता टाइगर की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
1 of 11
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप
- फोटो : Instagram/Twitter
दुनिया के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हार ही में फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें नशे में ड्राइविंग (डीयूआई) के शक में गिरफ्तार किया था। हालांकि, आठ घंटे बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर से वह विवाद में घिरे दिखे। अब खबर यह आ रही है कि उनकी गर्लफ्रेंड या यूं कहें पार्टनर वेनेसा ट्रंप ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है। वेनेसा ने कहा है कि अगर वुड्स ने अपनी लाइफस्टाइल नहीं सुधारी, तो वह रिश्ता खत्म कर सकती हैं। कार क्रैश और डीयूआई मामले के बाद यह विवाद और गहरा गया है। अब सवाल उठता है कि आखिर वुड्स और वेनेसा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इस हाई-प्रोफाइल कपल का रिश्ता अब क्यों संकट में है?
विज्ञापन
2 of 11
कार क्रैश होने के बाद टाइगर वुड्स नीली टीशर्ट में
- फोटो : ANI
कार क्रैश के बाद रिश्ते में भूचाल
हाल ही में टाइगर वुड्स को डीयूआई (नशे में गाड़ी चलाने) के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। इस घटना ने उनकी पर्सनल लाइफ में भी तूफान ला दिया। वेनेसा इस घटना से बेहद नाराज बताई जा रही हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'यह एक बड़ा रेड फ्लैग है। उन्होंने साफ कह दिया है कि टाइगर को अपनी जिंदगी संभालनी होगी, नहीं तो वह साथ नहीं रहेंगी।' सूत्र ने कहा, 'अगर ऐसी गलती दोबारा हुई, तो रिश्ता खत्म हो सकता है।'
विज्ञापन
3 of 11
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप
- फोटो : Instagram/Twitter
वेनेसा की आखिरी चेतावनी
वेनेसा ने टाइगर को एक तरह का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका साफ संदेश है कि अब उन्हें अपनी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। सूत्रों के मुताबिक, 'वे दोनों साथ में अच्छे लगते हैं, लेकिन यह रिश्ता आसान नहीं है। टाइगर को अब खुद को बदलने की जरूरत है।' यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि रिश्ता भले मजबूत हो, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं। इस पूरे मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है। वह मेरे करीबी दोस्त हैं, शानदार इंसान हैं, लेकिन कुछ मुश्किलों से गुजर रहे हैं।'
कौन हैं वेनेसा ट्रंप?
वेनेसा ट्रंप एक पूर्व मॉडल और सोशलाइट हैं। उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क में हुआ और उन्होंने ड्वाइट स्कूल में पढ़ाई की। उनके पिता चार्ल्स हेडन एक नामी वकील थे, जबकि उनकी मां बोनी हेडन मॉडलिंग एजेंसी चलाती थीं। वेनेसा ने 1990 के दशक में मॉडलिंग करियर शुरू किया और विलहेल्मिया एजेंसी से जुड़ीं। वेनेसा को अपने पिता के निवेश से करोड़ों की संपत्ति विरासत में मिली। उनके पिता चार्ल्स हेडन, मशहूर ब्रांड राओ से जुड़े लोगों, फ्रैंक पेलेग्रिनो सीनियर और वकील रॉन स्ट्राची के करीबी दोस्त थे, जिन्होंने मिलकर राओ स्पेशियलिटी फूड्स की स्थापना की थी।
यह कंपनी अपने मशहूर मरीनारा सॉस और एक्सक्लूसिव रेस्टोरेंट के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्ल्स ने अपनी मौत से पहले इस कंपनी में 10 लाख डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था और ब्रांड में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी भी रखते थे। बाद में राओ करीब 415 मिलियन डॉलर में बिक गई, जिसके चलते चार्ल्स के निधन के बाद वेनेसा को करोड़ों की संपत्ति विरासत में मिली।
विज्ञापन
5 of 11
ट्रंप जूनियर और वेनेसा
- फोटो : Twitter
ट्रंप परिवार से रिश्ता और तलाक
वेनेसा और उनके पूर्व पति डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी, जब उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप ने एक फैशन शो के दौरान दोनों को मिलवाया। दो साल बाद, 12 नवंबर 2005 को दोनों ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने पारिवारिक एस्टेट मार-ए-लागो में शादी कर ली। यह वही जगह है, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया ट्रंप से शादी की थी।
करीब 12 साल साथ रहने के बाद, मार्च 2018 में वेनेसा ने तलाक के लिए अर्जी दी। उस समय दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'हम एक-दूसरे और अपने परिवारों के लिए हमेशा सम्मान बनाए रखेंगे। हमारे पांच खूबसूरत बच्चे हैं और वही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। इस समय हम अपनी निजता बनाए रखने की अपील करते हैं।'
विज्ञापन
6 of 11
ट्रंप जूनियर और वेनेसा
- फोटो : Twitter
वेनेसा और ट्रंप जूनियर के पांच बच्चे
वेनेसा और उनके पूर्व पति ट्रंप जूनियर के पांच बच्चे हैं- काई, डोनाल्ड III, ट्रिस्टन, स्पेंसर और क्लोई। इनमें से काई और क्लोई को गोल्फ का खास शौक है। जून 2024 में वेनेसा ने इंस्टाग्राम पर दोनों का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे दो गोल्फ सुपरस्टार।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काई उसी फ्लोरिडा स्कूल में पढ़ती हैं, जहां टाइगर वुड्स के बच्चे चार्ली और सैम भी पढ़ते हैं। काई और चार्ली दोनों ही भविष्य में प्रोफेशनल गोल्फर बनने का सपना देख रहे हैं। अगस्त 2024 में काई ने यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी की गोल्फ टीम के लिए कमिटमेंट किया, जहां वह 2026 बैच के साथ अपनी शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
7 of 11
वेनेसा ट्रंप और उनके बच्चे
- फोटो : Instagram
टाइगर वुड्स की लव लाइफ
टाइगर वुड्स की पर्सनल लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी एलिन नॉर्डेग्रेन से हुई थी, जो 2010 में खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने लिंडसे वॉन और एरिका हरमन के साथ भी रिश्ते में रहे, लेकिन कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। बाद में जब वेनेसा और टाइगर वुड्स के रिश्ते की खबर सामने आई, तो डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे टाइगर भी पसंद है और वेनेसा भी।' उन्होंने आगे कहा, 'टाइगर के साथ मेरा बहुत खास रिश्ता है। मैंने हाल ही में उनके साथ गोल्फ खेला है। वह शानदार इंसान और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने मुझे इस बारे में बताया, तो मैंने कहा- यह अच्छी बात है। मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं।'
8 of 11
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप
- फोटो : Instagram/Twitter
कैसे शुरू हुई टाइगर-वेनेसा की लव स्टोरी
मार्च 2025 में पहली बार खबर आई कि टाइगर और वेनेसा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा। हालांकि, मार्च 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'लव इज इन द एयर (हवा में प्यार है) और तुम्हारे साथ जिंदगी बेहतर है। हम जीवन के इस सफर को एक साथ तय करने के लिए उत्सुक हैं। इस समय, हम अपने दिल के करीब लोगों के लिए निजता की अपेक्षा करते हैं।' यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आ गया।
9 of 11
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप
- फोटो : Instagram/Twitter
क्या है दोनों के बीच कनेक्शन?
दोनों के बीच सबसे बड़ा कनेक्शन गोल्फ है। वेनेसा के बच्चे भी गोल्फ खेलते हैं और टाइगर के बच्चे भी इसी खेल से जुड़े हैं। यही समानता दोनों को करीब लाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गोल्फ ही वह चीज है जिसने इस रिश्ते को मजबूत बनाया।'
10 of 11
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप
- फोटो : Instagram/Twitter
रिश्ते में क्यों आ रही हैं दिक्कतें?
हालांकि दोनों के बीच कनेक्शन मजबूत है, लेकिन टाइगर की लाइफस्टाइल हमेशा सवालों में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है, 'टाइगर को अब यह समझना होगा कि वह 50 साल के हो चुके हैं और उन्हें उसी तरह व्यवहार करना चाहिए।' यानी वेनेसा चाहती हैं कि वह ज्यादा जिम्मेदार बनें।
टाइगर वुड्स और वेनेसा ट्रंप
- फोटो : Instagram/Twitter
आगे क्या होगा?
फिलहाल यह रिश्ता एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है। अगर टाइगर अपनी आदतों में बदलाव करते हैं, तो रिश्ता बच सकता है। लेकिन अगर नहीं, तो यह हाई-प्रोफाइल लव स्टोरी खत्म भी हो सकती है।