फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER 2020: वैश्विक महामारी के बाद भी खेल की दुनिया में बने कई कीर्तिमान और रिकॉर्ड्स

Thu, 31 Dec 2020 08:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
इयर एंडर 2020 - फोटो : Social media
साल 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर में खेल गतिविधियां प्रभावित हुईं। कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंट या तो स्थगित हुए या उन्हें रद्द किया गया। हालांकि बावजूद इसके खेल की दुनिया में कई रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सभी बड़े खेल आयोजनों और कीर्तिमानों पर। 
विज्ञापन

2 of 9
liverpool - फोटो : social media
लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने जून में 30 साल बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब होने नाम किया। यह प्रीमियर लीग युग (1992 से शुरू) में क्लब का पहला खिताब था। उसके खिलाड़ियों ने मैदान पर कदम भी नहीं रखा, और चेल्सी की दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर 2-1 से जीत के बाद अपना खिताब पक्का कर लिया। 1888 में इस लीग की शुरुआत के बाद यह पहला मौका था, जब कोई टीम सात मैच बाकी रहते हुए चैंपियन बनी। 132 साल के इतिहास में मैनचेस्टर यूनाइटेड (20) के बाद लिवरपूल (19) सबसे ज्यादा बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली टीम है।
विज्ञापन

3 of 9
joshua cheptegei - फोटो : सोशल मीडिया
युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने अगस्त में मोनाको में हुई डायमंड लीग में शानदार वापसी करते हुए 5000 मीटर का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। चेपतेगई ने इस रेस में 12:35:36 मिनट का समय निकाला और महान केनेनिसा बेकेले की ओर से 2004 में स्थापित किए गए 12:37:35 मिनट के रिकॉर्ड को धवस्त किया। जोशुआ ने इसके बाद अक्तूबर में 10,000 मीटर (26:11.02) में भी बेकेले (26:17.53) के 15 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। 

4 of 9
फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में भारत और रूस संयुक्त विजेता घोषित - फोटो : @FIDE_chess
भारत और रूस अगस्त में खेले गए ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के संयुक्त विजेता घोषित किए गए। फाइनल के दौरान इंटरनेट की दिक्कत होने के कारण ट्रॉफी को दोनों देशों के बीच साझा किया गया। हालांकि भारत ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और शुरू से जीत का दावेदार था। भारतीय टीम ने इससे पहले 1924 में श्रेष्ठ प्रयास किया था और तीसरे स्थान तक पहुंची थी। लेकिन इस बार विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हंपी जैसे अनुभवी पेशेवरों ने निहाल सरीन और आर प्रज्ञानंदनाडा जैसे युवा खिलाड़ियों के दम पर भारत को पहला खिताब दिलाया।
विज्ञापन

5 of 9
Dominic thiem - फोटो : Twitter@us open
सितंबर की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के टेनिस स्टार डोमिनिक थीम ने यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम का खिताब जीता था। अमेरिका के टेनिस ग्रैंडस्लैम के आयोजन में भी कोरोना का प्रभाव साफ देखने को मिला। दिग्गज राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने सुरक्षा कारणों से नाम वापस ले लिया और बाद में दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में सभी सुरक्षा नियमों और उपायों को अपनाते हुए इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
आर्मंड डुप्लांटिस - फोटो : ट्विटर
स्वीडिश खिलाड़ी और यूरोपियन चैंपियन आर्मंड डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। ग्लासगो में खेले गए विश्व एथलेटिक्स इंडोर ग्रां प्री में 20 वर्षीय डुप्लांटिस ने 6.18 मीटर की छलांग लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने इसके अलावा 6.15 मीटर के साथ रोम के सर्गेई बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया ऑउटडोर रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन

7 of 9
राफेल नडाल - फोटो : twitter@rolandgarros
स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को आसानी से सीधे सेटों में हराकर 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब भी अपने नाम किया। यह उनकी 13वीं खिताबी जीत थी जबकि सर्वाधिक 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के मामले में उन्होंने अपने समकक्ष रोजर फेडरर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। उधर महिलाओं में पोलैंड की 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने अमेरिका की चौथी वरीय सोफिया केनिन को हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया। स्वियातेक फ्रेंच ओपन जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी भी बनी।  

8 of 9
लुईस हैमिल्टन - फोटो : ट्विटर
ब्रिटिश रेसर लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीतकर दिग्गज माइकल शूमाकर का सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मर्सीडीज के ड्राइवर हैमिल्टन की यह करियर की 92वीं जीत थी। उन्होंने शूमाकर (91 जीत, 247 रेस) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यही नहीं हैमिल्टन ने इसके कुछ समय बाद तुर्की ग्रां प्री जीतकर इस सत्र की दसवीं और कुल 94वीं जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब भी पक्का किया। इस मामले में उन्होंने जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07 खिताब) के सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन

9 of 9
विंबलडन - फोटो : social media
इसके अलावा 2020 में खेल के क्षेत्र में और भी कई चौंकाने वाली चीजें हुईं। विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम और द ओपन गोल्फ टूर्नामेंट दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुए। वहीं टोक्यो ओलंपिक और यूईएफए यूरो को एक साल के लिए स्थगित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें