फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

Thu, 14 Jul 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा बुधवार को हैदराबाद में बड़े ही भव्य अंदाज लॉन्च हुई और वह भी बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान के हाथों, लेकिन पूरी भीड़ में उनके पति शोएब मलिक ही नहीं दिखे। मंच पर शाहरुख के साथ सानिया के घर के सभी लोग दिख रहे थे लेकिन शोएब इस कार्यक्रम के आसपास भी नहीं थे।
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

2 of 8
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI
सानिया ने अपनी आत्मकथा का नाम 'ऐस अगेंस्ट ऑडस' रखा है और इसके लोकार्पण के दौरान शाहरुख ने भारत की इस सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी को 'रानी ऑफ रैकेट' करार दिया। 50 वर्षीय शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, "वह (सानिया) रानी ऑफ रैकेट हैं। सानिया ने हमें गौरवान्वित किया है।"
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

3 of 8
- फोटो : PTI
किताब की लॉन्चिंग अवसर पर सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक का न दिखना आश्चर्यजनक रहा। उनका यहां होना जरूरी था क्योंकि उनकी पत्नी की आत्मकथा लॉन्च हो रही थी। हम आपको बताते हैं कि वह क्या कारण रहा जिसके कारण उन्हें इस मौके से हाथ धोड़ा पड़ा।

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

4 of 8
- फोटो : Getty
सानिया के पति और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इस समय वेस्टइंडीज में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में टी-20 लीग खेल रहे हैं। और इसी के व्यस्तता के कारण वह सानिया के कार्यक्रम में नहीं दिखे।
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

5 of 8
- फोटो : Getty
जिस समय सानिया की किताब लॉन्च होनी थी उसके कुछ देर बाद ही भारत से हजारों मील दूर उनकी टीम का क्रिकेट मैच था। वह सीपीएल में बारबाडोस ट्राइडेंटस की टीम का हिस्सा हैं और टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला बारबाडोस और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

6 of 8
- फोटो : Getty
शोएब मलिक की टीम यह मैच एबी डीविलियर्स की विस्फोटक पारी की बदौलत मैच जीतने में कामयाब रही, लेकिन वह खुद कुछ खास नहीं कर सके। इस मैच में वह सिर्फ 16 रन ही बना सके। हालांकि उन्होंने छोटी ही सही जोरदार पारी खेली। 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 कूट लिए। 
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

7 of 8
- फोटो : PTI
इधर सानिया की किताब लॉन्च हुई तो उधर शोएब की टीम मैच जीत गई। दोनों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा। लॉन्चिंग के अवसर पर सानिया ने कहा कि उन्होंने लोकार्पण के लिए शाहरुख खान से सिर्फ यह आग्रह किया था कि क्या वह आ सकते हैं और वह यहां मौजूद हैं। आत्मकथा में सानिया की दुनिया की नंबर एक डबल्स खिलाड़ी बनने के सफर के दौरान तमाम मुश्किलों और चुनौती का भी जिक्र है।
विज्ञापन

SRK कर रहे थे सानिया की किताब लॉन्च, तब कहां थे शोएब मलिक?

8 of 8
- फोटो : PTI
शाहरुख खान ने कहा, "मैं यह मानता हूं कि हम लड़कियों का, महिलाओं का जितना सम्मान करेंगे उतना ही हमें अधिक उपलब्धियां हासिल होंगी। हमें सानिया जैसी विश्व स्तरीय खिलाड़ी मिलेंगी। सानिया ने देश का बड़ा मान बढ़ाया है। हम पीटी उषा, मैरीकॉम, सानिया मिर्जा को इसलिए भी याद रखेंगे कि इनसे प्रेरणा पाकर बहुत सारे युवा खेल को कॅरियर के रूप में ले रहे हैं और इससे देश का सम्मान और बढे़गा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें