फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं टेनिस के शिखर पर पहुंचे फेडरर, ये आंकड़े बताते हैं संघर्ष की कहानी

Sun, 28 Jan 2018 08:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : indianexpress
स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार ग्रैंड स्लैम के बादशाह रोजर फेडरर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम का खिताब जीत लिया। रॉड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल मुकाबले में पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी फेडरर ने सिलिच को पांच सेटों में करारी मात दी। 


 
विज्ञापन

2 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : independent
फेडरर का यह 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। फेडरर ने सिलिच को 6-2, 7-6, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। स्विस खिलाड़ी को को अपना छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के लिए तीन घंटे तीन मिनट का समय लगा। इसके साथ ही फेडरर अपना खिताब बचाने में सफल रहे। फेडरर ने पिछले साल राफेल नडाल को मात देकर यह खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 6
रोजर फेडरर
इस जीत के साथ रोजर फेडरर स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। अब वह मार्गरेट कोर्ट, सेरेना विलियम्स और स्टेफी ग्राफ की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 20 या इससे अधिक मेजर खिताब जीते। उल्लेखनीय है कि रोजर फेडरर विश्व के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। इस खिताबी जीत के बाद फेडरर एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ही रहेंगे, वहीं सिलिक तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। नडाल पहले स्थान पर ही कायम रहेंगे।

4 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters
फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम, 6 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (साल 2004,2006,2007,2010,2017,2018) का खिताब, 8 बार विंबलडन (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017) और 5 बार यूएस ओपन  (2004,2005,2006,2007,2008) का खिताब अपने नाम दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रोजर फेडरर
ग्रैंड स्लैम जीतने में सबसे पहले फेडरर का नाम आता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर स्पेन के राफेल नडाल हैं , जिन्होंने 16 ग्रैंड स्लैम अपने नाम दर्ज किए हैं। वहीं, अमेरिका के पेटे समप्रस के नाम 14 ग्रैंड स्लैम दर्ज हैं। रॉय इमरसन-12, नोवाक डिजोकोविच -12 रॉड लावर-11, स्वीडन के बजोर्न ब्रोग-11 और अमेरिका के बिल टीलडेन के नाम 10 ग्रैंड स्लैम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉजर फेडरर - फोटो : twitter
बता दें कि फेडरर के अलावा सर्बिया के नोवाक जोकोविक और रॉय इमर्सन ने 6-6 बार यह खिताब जीता है। फेडरर ने सातावीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, जिसमें से छह में उन्हें जीत मिली है। सिलिच की कोशिश फेडरर को मात देकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन और दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की थी जिसमें वे असफल रहे। वह पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने तीन बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है और एक बार खिताब जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें