फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर-1 बनने के लिए नोवाक जोकोविच ने अपनाया अनोखा तरीका, पहले मैच में काम आया फॉर्मूला

Fri, 12 Jan 2018 12:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नोवाक जोकोविच
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से ठीक पहले शानदार वापसी की। कूयोंग क्लासिक टूर्नामेंट में जोकोविच ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डॉमिनिक थीम को सीधे सेटों में  6-1, 6-4 से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन

2 of 5
नोवाक जोकोविच
बता दें कि जोकोविच चोट के कारण पिछले छह महीने से टेनिस से दूर हैं। 12 ग्रैंडस्लैम और 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले नोवाक जोकोविच बुधवार को कूयोंग क्लासिक टूर्नामेंट में 5वीं वरीयता प्राप्त डॉमिनिक थीम के खिलाफ बिल्कुल नए अंदाज में कोर्ट पर नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
नोवाक जोकोविच
नए आउटफिट में नजर आने वाले जोकोविच ने अपनी सर्विस का तरीका भी बिल्कुल बदल दिया है। जोकोविच का कहना है कि उनकी नई सर्विस ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रतिद्वंद्वियों को परेशानी में डाल सकती है। उनका कहना है कि नई सर्विस उन्हें वापस दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने में मदद करेगी।

4 of 5
नोवाक जोकोविच
नई सर्विस करते हुए जोकोविच गेंद को शरीर से काफी रखते हैं। इसके अलावा रैकेट को बाएं हाथ के कोहनी के नीचे रखते हैं, जबकि पहले सर्विस करते हुए गेंद उनके सिर से थोड़ा आगे होता था और रैकेट कमर के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोवाक जोकोविच
गौरतलब है कि अमेरिका की सेरेना विलियम्स और जापान के केई निशिकोरी जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहले ही ऑस्ट्रेलियन ओपन से अपना नाम वापस ले चुके हैं। ऐसे में टूर्नामेंट में सर्बियाई खिलाड़ी की वापसी दर्शकों के लिए एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें