फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड

Tue, 06 Sep 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए अपना अभियान जारी रखते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। वह टेनिस के ओपन युग में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन

फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड

2 of 6
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
उन्होंने पुरुष टेनिस के एक और महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को तोड़ा। अमेरिका की सेरेना ने न्यूयॉर्क में खेले जा रहे अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में एकतरफा जीत हासिल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सेरेना के नाम अब कुल 308 ग्रैंड स्लैम जीत हो गई है।
विज्ञापन

फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड

3 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters
यह अपने आप में बेहद दिलचस्प है कि इसी साल 8 अगस्त को रोजर फेडरर 35 साल के हो गए, जबकि सेरेना इस साल 26 सितंबर को 35 की हो जाएंगी। सेरेना ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम मैच 16 साल की उम्र में जीता था। ग्रैंड स्लैम में उनकी पहली जीत 19 जनवरी, 1998 को ऑस्ट्रेलिया ओपन में आई जब उन्होंने पहले दौर में इरीना स्प्रीला को कड़े मुकाबले में हराया था। लेकिन अगले मैच में ही वह हार भी गईं।

फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड

4 of 6
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
सेरेना विलियम्स ने अब तक ग्रैंड स्लैम करियर में 308 जीत हासिल की जबकि 42 में हार मिली। यूएस ओपन में उनके नाम 88 जीत हैं, जबकि विंबल्डन में 86, ऑस्ट्रेलियन ओपन में 74 और फ्रेंच ओपन में 60 जीत दर्ज हैं।
विज्ञापन

फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड

5 of 6
रोजर फेडरर - फोटो : PTI
जबकि सेरेना विलियम्स से पहले रोजर फेडरर के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने अपने ग्रैंड स्लैम करियर में 307 मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन 51 में हार का मुंह भी देखा। टेनिस में ओपन युग की शुरुआत 1968 से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड

6 of 6
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले शीर्ष 4 खिलाड़ियों में सिर्फ रोजर फेडरर (307) ही पुरुष खिलाड़ी हैं जबकि शेष तीन महिला एथलीट हैं। सेरेना (308) के बाद फेडरर हैं और इनके बाद मार्टिन नवरातिलोवा (306) और क्रिस एवर्ट (305) हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें