फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

Wed, 03 Aug 2016 05:27 PM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
सानिया मिर्जा भारतीय महिला टेनिस का सबसे बड़ा नाम है। देश की सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में शुमार सानिया मिर्जा दुनिया की नंबर एक डबल्स टेनिस खिलाड़ी हैं। 2013 में सिंगल्स से रिटायर होने वाली सानिया ने कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

2 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
इस साल रियो ओलंपिक में सानिया भारत के लिए मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में उतरेंगी। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया को कोर्ट में रोहन बोपन्ना का साथ मिलेगा। दोनो भारत को मेडल दिलाने के दावेदारों की सूची में टॉप खिलाड़ियों में शामिल है। जानिए कैसा रहा सानिया का सफर:
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

3 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियन ओपन
सानिया इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में काफी सफल रही हैं। सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में दो बार जीत हासिल की है। एक बार मिक्स्ड डबल्स (2009) और एक बार महिला डबल्स (2016) की विजेता सानिया. दो बार मिक्स्ड डबल्स (2008 और 2014) स्पर्धा में उप-विजेता भी रहीं हैं।

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

4 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
फ्रेंच ओपन
सबसे कठिन माने जाने वाले इस ग्रैंड स्लैम में सानिया ने जीत हासिल की है। सानिया ने मिक्स्ड डबल्स का फ्रेंच ओपन खिताब साल 2012 में जीता था। इसके अलावा वो 2016 के मिक्स्ड डबल्स में और 2011 के महिला डबल्स में विजेता रहीं हैं।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

5 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
अमेरिकन ओपन
सानिया ने अमेरिका में जाकर भी टेनिस कोर्ट में अपने नाम ग्रैंड स्लैम खिताब किए हैं। 2014 में मिक्स्ड डबल्स और 2015 में महिला डबल्स इस टूर्नामेंट में सानिया की कामयाबी का सबूत है।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

6 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
विंबल्डन
सानिया ने 2015 का महिला विंबल्डन खिताब अपने नाम किया था। हालांकि अब तक मिक्स्ड डबल्स में उन्हें इस टूर्नामेंट में कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली, मगर सानिया ने जूनियर लेवल पर 2003 का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

7 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
एशियन गेम्स
सानिया एशियन गेम्स में टेनिस की सबसे कामयाब खिलाड़ियों में शामिल हैं। सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स- तीनों प्रारूपों की बात की जाए तो सानिया ने एशियन खेलों में अब तक 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज पदक जीते हैं।

 

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

8 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
कॉमनवेल्थ गेम्स
सानिया कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अपनी जीत दर्ज करवा चुकी हैं। 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों में महिला सिंगल्स में सानिया ने सिल्वर मेडल और डबल्स में ब्रान्ज मेडल जीता।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा: ओलंपिक में 20 साल का सूखा करेंगी खत्म

9 of 9
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
सिविल अवॉर्ड्स
सानिया को 2004 में अर्जुन अवार्ड, 2006 में पद्मश्री, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। सानिया ने पाकिस्तान की बहू बनने के बाद भी भारत के लिए खेलना जारी रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें