फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाओमी ओसाका: कभी जापानी भाषा की आड़ में उड़ाती थी कोच का मजाक, आज सेरेना को हराकर बनी चैंपियन

Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naomi osaka
जापान की 20 वर्षीय टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने अमेरिका की दिग्गज टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन जीत लिया है। इसी के साथ ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली पुरुष/महिला टेनिस खिलाड़ी बनी। जापानी युवा टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने शनिवार को अपनी आदर्श सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन 2018 के फाइनल में मात देकर इतिहास रच दिया।

फ्लशिंग मीडोज पर ओसाका ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात देकर हराया। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 19वें पायदान पर काबिज नाओमी अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतकर काफी खुश हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 5
naomi osaka
नाओमी के स्किल्स के साथ-साथ उनका ह्यूमर भी गजब का है। इसी साल अपने कोच के साथ किया गया उनका मजाक काफी वायरल हुआ था। दरअसल उनके कोच सास्चा बाजिन ने नाओमी से पूछा कि 'इडियट' को जापानी में क्या कहते हैं? तो नाओमी ने जवाब दिया 'कुत्सु'। इसके बाद कोच सास्चा जिस भी व्यक्ति से मिलते उन्हें यह शब्द कह देते, जिस पर नाओमी को काफी हंसी आती थी। हालांकि उन्होंने बाद में बताया कि इस शब्द का मतलब 'शूज' यानी जूता होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Naomi Osaka
बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि नाओमी की मां जापानी थी, लेकिन उनके पिता कैरीबियाई देश से ताल्लुक रखते थे। करियर की शुरुआत में इसे लेकर नाओमी पर कई बार फब्तियां भी कसी जाती थीं, लेकिन उन्होंने इन सब की बजाए अपने खेल पर ध्यान देना सही समझा।

4 of 5
नाओमी ओसाका
नाओमी बेशक टेनिस के कोर्ट में जापान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, लेकिन वह जापानी भाषा सिर्फ समझ सकती हैं, उन्हें इस भाषा में बात करने में काफी दिक्कत होती है। हालांकि उनका कहना है कि एक दिन वह इसी भाषा में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स
नाओमी ओसाका की बड़ी बहन मारी ओसाका भी एक टेनिस खिलाड़ी है, जो जापान का ही प्रतिनिधित्व करती हैं। जापान में दोनों बहनों की तुलना अमेरिकी बहनें सेरेना-वीनस विलियम्स से की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें