टीम इंडिया को नया कप्तान मिलने वाला है। आनंद अमृतराज के बाद महेश भूपति को भारत के अगले कप्तान होंगे। भूपति डेविस कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भूपति फरवरी 2017 से अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं।
विज्ञापन
भारत को मिला नया कप्तान, न खेलते हुए करेंगे टीम की अगुवाई
2 of 5
महेश भूपति
भूपति डेविस कप में भारत के न खेलने वाले कप्तान होंगे। इससे पहले टीम इंडिया की कमान विजय आनंद अमृतराज के हाथ में थी। वो भी टीम के नॉन-प्लेइंग कैप्टन थे। हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ग्रुप मैच तक अमृतराज ही बने रहेंगे।
विज्ञापन
भारत को मिला नया कप्तान, न खेलते हुए करेंगे टीम की अगुवाई
3 of 5
आनंद अमृतराज
ऑल इंडिया टेनिस असोसिएशन (AITA) ने पुणे में होने वाले इस टाई के लिए टीम की घोषणा भी की। इस टीम में साकेत मायेनी, रामकुमार रामनाथन, युकी भांभरी, लिएंडर पेस और प्रजनेश गुणेस्वरन शामिल हैं। अंतिम 4 की घोषणा टाई से 2 हफ्ते पहले की जाएगी।
भारत को मिला नया कप्तान, न खेलते हुए करेंगे टीम की अगुवाई
4 of 5
रोहन बोपन्ना
हालांकि इस टीम से रोहन बोपन्ना का नाम हटा दिया गया है। बोपन्ना एक बार यूएस ओपन के फाइनल तक पहुंचे हैं और दो बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मगर 28वीं विश्व रैंक वाले बोपन्ना को टीम में जगह नहीं दी गई।
भारत को मिला नया कप्तान, न खेलते हुए करेंगे टीम की अगुवाई
5 of 5
सानिया मिर्जा
- फोटो : PTI
इसके अलावा भारत ने 6 फरवरी से शुरु हो रहे फेड कप के लिए भी भारतीय टीम को घोषणा की। कोच नंदन बाल के साथ टीम इंडिया में सानिया मिर्जा, अंकिता रैना, स्नेहादेवी रेड्डी, कर्मन तंदी, रिया भाटिया और प्रार्थना तोम्बरे को शामिल किया है।