फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार यादव का फैन हुआ यह WWE सुपरस्टार, कहा- वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी

Mon, 07 Nov 2022 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूर्यकुमार की इस बेहतरीन पारी ने न सिर्फ कई पूर्व क्रिकेटरों को, बल्कि अन्य खेल के सुपरस्टार्स का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के सुपरस्टार पहलवान ड्रू मैकिनटायर भी सूर्यकुमार के फैन बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार यादव और ड्रू मैकिनटायर - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप दो में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही। दोनों ग्रुपों को मिलाकर सिर्फ भारत ही एकमात्र टीम रही जिसके आठ अंक थे। इसके अलावा बाकी टीमों ने छह या सात अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव स्कूप लगाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए थे। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। अपनी इस पारी में सूर्यकुमार ने कई ऐसे शॉट लगाए, जिसपर यकीन किया जाना मुमकिन नहीं है। ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद को सूर्या ने स्कूप कर फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेजा।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार की इस बेहतरीन पारी ने न सिर्फ कई पूर्व क्रिकेटरों को, बल्कि अन्य खेल के सुपरस्टार्स का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के सुपरस्टार पहलवान ड्रू मैकिनटायर भी सूर्यकुमार के फैन बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार की जमकर तारीफ की है। मैकिनटायर ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि वह हाल ही में मुंबई पहुंचे हैं और सूर्यकुमार की पारी ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है।

4 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मैकिनटायर ने लिखा- मैं अभी-अभी मुंबई पहुंचा हूं और सूर्यकुमार यादव ने साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। क्या यह नियति है? आपको मेरा सलाम सूर्यकुमार (SKY)। हैलो इंडिया! मैकिनटायर दो बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, एक बार एनएक्सटी चैंपियन और दो बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई (रॉ) टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ड्रू मैकिनटायर और ब्रॉक लेस्नर - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन सूर्यकुमार मैदान पर जमे रहे। उन्होंने भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से काफी कमाल दिखाया है। वह इस टूर्नामेंट में अब तक दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं। नीदरलैंड के खिलाफ भी सूर्या ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार फिलहाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया। सूर्या यह रैंक हासिल करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं। सूर्यकुमार साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक हजार रन पूरे कर चुके हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें