संजू सैमसन
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप में दमदार रहा सैमसन का प्रदर्शन
संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। थरूर ने कहा कि इन पारियों में सैमसन की खास बात उनकी निस्वार्थता थी। उन्होंने आगे कहा, 'वह 89 पर थे, चाहें तो शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन टीम के लिए बड़े शॉट खेले और आउट हो गए।' थरूर ने सैमसन को एक शांत, विनम्र और प्रभावी नेता बताया, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी बेहतरीन तरीके से संभाली। उन्होंने कहा कि सैमसन ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में स्थिरता और मजबूती दी है।
ये भी पढ़ें: Ajit Agarkar: क्या 2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की