फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saina-Kashyap Love Story: 10 साल तक छिपाया प्यार, तय तारीख से पहले की शादी, फिर क्यों अलग हो रहे साइना-कश्यप?

Mon, 14 Jul 2025 11:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ वर्षों में खेल से जुड़े कई स्टार अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं। साइना-कश्यप से पहले स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नाताश स्टैनकोविच, युजवेंद्र चहल और धनश्री और सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
साइना नेहवाल और पी कश्यप - फोटो : instagram
भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार 35 साल की साइना नेहवाल और उनके पति 38 साल के पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने स्टोरी साझा किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, 'जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।'
विज्ञापन

2 of 6
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
उन्होंने लिखा, 'मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हर किसी से अपने प्यार को छिपाए रखा। फिर तय तारीख से दो दिन पहले ही दोनों ने शादी कर ली। इतना प्यार होने के बावजूद दोनों ने अचानक से अलग होने का फैसला लिया है। इसकी वजह क्या है, इसका खुलासा दोनों ने नहीं किया है, लेकिन यह खेल जगत को चौंका देने वाली खबर है।

विज्ञापन

3 of 6
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
पिछले कुछ वर्षों में खेल से जुड़े कई स्टार अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं। साइना-कश्यप से पहले स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नाताश स्टैनकोविच, युजवेंद्र चहल और धनश्री और सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि साइना और कश्यप की मुलाकात कब और कैसे हुई थी और इनकी लव स्टोरी कैसी है...

4 of 6
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
साल 2000 के दशक में खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला था। पी. कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों 2005 में पहली बार एक बैडमिंटन कोचिंग कैंप में मिले थे, तब दोनों किशोर थे। दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। इसके बाद से ये दोनों अक्सर मिलने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं। तब साइना और कश्यप, दोनों की ही गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती थी। 
विज्ञापन

5 of 6
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
हालांकि, साइना का करियर ग्राफ अचानक से ऊपर उठा। उन्होंने एक के बाद एक, कई टूर्नामेंट्स जीते। साइना ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता और सुर्खियों में आईं। इसके बाद 2012 में लंदन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 2015 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने रजत अपने नाम किया। 2017 विश्व चैंपियनशिप में साइना ने कांस्य जीता। फिर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण जीते। वहीं, पी कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट उन्होंने अपने नाम किए। हालांकि, पी कश्यप कभी ओलंपिक पदक नहीं जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइना और पी कश्यप - फोटो : instagram
साल 2018 में 16 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे दो दिन पहले ही दोनों एक-दूसरे के हो गए। शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर #जस्टमैरीड हैशटैग के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।' इसके बाद साइना और कश्यप दोनों समय-समय पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे, लेकिन शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें