फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: अवनीत कौर से लेकर जान्हवी-प्रियंका और चरित्रा तक, देशी सेलेब्स ने विंबलडन में लगाया ग्लैमर का तड़का

Sun, 13 Jul 2025 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

हॉलीवुड के भी कई स्टार्स पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां 'अमेजिंग-स्पाइडरमैन' के हीरो एंड्रयू गारफील्ड ने बटोरीं। उन्होंने टूर्नामेंट के जरिये मोनिका बरबारो के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई। दोनों काफी क्यूट दिखे। इसके अलावा जॉन सीना अपनी पत्नी शेय शरियतजादेह के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 10
बाएं से- प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का,जान्हवी, चरित्रा और अवनीत - फोटो : Wimbledon/Star Sports India Instagram
विंबलडन 2025 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज होने वाले पुरुष एकल के फाइनल से टूर्नामेंट का अंत हो जाएगा। इस साल विंबलडन में ग्लैमर का जमकर तड़का लगा। क्रिकेट और अन्य स्पोर्ट्स के स्टार समेत बॉलीवुड-हॉलीवुड के स्टार्स भी टेनिस मैच देखने पहुंचे। इस टूर्नामेंट में प्रियंका चोपड़ा, जान्हवी कपूर से लेकर अवनीत कौर ने भी देशी तड़का लगाया। प्रियंका जहां पति निक जोनास के साथ विंबलडन के मुकाबले देखने पहुंचीं, वहीं जान्हवी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रैंड के साथ मैच देखा। अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली के साथ मैच देखने पहुंचीं थीं।

हॉलीवुड के भी कई स्टार्स पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां 'अमेजिंग-स्पाइडरमैन' के हीरो एंड्रयू गारफील्ड ने बटोरीं। उन्होंने टूर्नामेंट के जरिये मोनिका बरबारो के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई। दोनों काफी क्यूट दिखे। भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री चरित्रा चंद्रन ने भी ग्लैमर से सबको अपना दीवाना बना दिया। मैन वर्सेस वाइल्ड के स्टार बियर ग्रील्स भी मैच देखने पहुंचे थे। वह डैन इवांस और नोवाक जोकोविच के बीच मैच देखते नजर आए। आइए तस्वीरें देखते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
अवनीत कौर - फोटो : Instagram @Avneet Kaur
अवनीत कौर
अवनीत कौर भी विंबलडन 2025 में पहुंची थीं। उन्होंने व्हाइट ड्रेस में अपनी खूबसूरती से काफी सुर्खियां बटोरीं। वह उसी मैच में मौजूद रहीं, जिस मैच को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देख रहे थे। इसकी खूब चर्चा हुई।
विज्ञापन

3 of 10
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर 11 जुलाई को विंबलडन में सेमी फाइनल मैच देखने पहुंचीं। अभिनेत्री को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। ये दोनों कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्स का मैच देखते नजर आए। यहां पहुंच कर उन्होंने एक चैनल को बताया है कि वह यहां पहली बार आईं। उन्होंने कहा, 'मैं यहां पहली बार आई हूं। यह बहुत अच्छी जगह है। जहां तक मैं जानती हूं यह पूरी दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। मैं यहां आकर रोमांचित हूं। मैंने इसके बारे में बहुत सुना है। मैंने न सिर्फ यहां के खिलाड़ियों के बारे में सुना है बल्कि स्ट्रॉबेरी और क्रीम के बारे में सुना है। मैं इन्हें खाना चाहूंगी।' यहां पहुंचकर जान्हवी ने कई पोज दिए।
 

4 of 10
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच और एलेक्स डि मिनोर के बीच हुए मुकाबले का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान कोहली और अनुष्का की जो तस्वीरें वायरल हुईं, उसमें दोनों का मुंह लटका हुआ दिखा था। इस पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं कि दोनों निराश क्यों हैं।
विज्ञापन

5 of 10
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी साथ नजर आए।
विज्ञापन

6 of 10
चरित्रा चंद्रन - फोटो : instagram @charithra17
चरित्रा चंद्रन
ब्रिटिश-इंडियन अभिनेत्री चरित्रा चंद्रन ने विंबलडन 2025 में अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान आकर्षित किया। कई लोगों ने यहां तक कहा कि उनकी मौजूदगी ने एंड्रयू गारफील्ड को सुर्खियों में नहीं आने दिया। चरित्रा इटरनल जैसी फिल्मों में काम किया है। भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री चरित्रा का जन्म 1997 में स्कॉटलैंड में तमिल चिकित्सा पेशेवरों के घर हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए। फिर चरित्रा अपने दादा-दादी के साथ तमिलनाडु में पली-बढ़ीं। वह कुछ साल बाद यूके लौट गईं और लिवरपूल में स्कूल में दाखिला लिया। ऑक्सफोर्ड में अपनी मां के साथ बसने के बाद, चरित्रा ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यू कॉलेज से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
 


चरित्रा ने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर भी किया। चरित्रा ने कॉलेज के बाद अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला किया। 2021 में उन्हें एलेक्स राइडर में एक प्रमुख भूमिका में लिया गया था। उन्होंने मार्वल फिल्म इटरनल में बॉलीवुड डांसर के रूप में एक छोटी भूमिका के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की। अगले साल ब्रिजर्टन सीरीज में उन्होंने एडविना को रोल कर सुर्खियां बटोरीं।। 2024 में उन्होने ड्यून: प्रोफेसी मूवी में युवा फ्रांसेस्का का किरदार निभाया। तब्बू ने उसी किरदार के एडल्ट वर्जन का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

7 of 10
एंडरसन की पत्नी डैनिएला, रहाणे और दीपक पत्नी जया के साथ - फोटो : instagram
खेल जगत के कई सितारे भी विंबलडन में दिखे
विंबलडन में पहुंचने वाले खेल जगत के बड़े नामों में टेनिस के बादशाह रोजर फेडरर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सचिन पत्नी अंजली के साथ टूर्नामेंट का मैच देखने पहुंचे थे। इसके अलावा इंग्लैंड के महान फुटबॉलर सर डेविड बेकहम, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व मैनेजर सर गैरेथ साउथगेट भी इस टूर्नामेंट में पहुंचे थे। वहीं, पेशेवर मुक्केबाज एंथनी जोशुआ, ब्रिटेन के स्टार स्विमर टॉम डेली, डेम केली होम्स और रॉय हॉजसन सीबीई भी इस टूर्नामेंट में पहुंचे थे। आर्सेनल के स्टार फुटबॉलर बुकायो साका और जुर्रियन टिंबर भी सेंटर कोर्ट में दिखे।

8 of 10
संजना-बुमराह और सूर्यकुमार-देविशा - फोटो : Wimbledon Instagram
क्रिकेट जगत से कई स्टार पहुंचे। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा के साथ विंबलडन मैच देखने पहुंचे, जबकि जसप्रीत बुमराह ने भी पत्नी संजना के साथ विंबलडन का मैच देखा। दीपक चाहर पत्नी जया भारद्वाज के साथ विंबलडन देखने पहुंचे थे। वहीं, इंग्लैंड के सुपरस्टार जो रूट भी पत्नी कैरी कॉटरेल और जेम्स एंडरसन पत्नी डैनिएला लॉयड के साथ विंबलडन देखने पहुंचे थे। वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा भी इसमें हाजिरी लगा चुके हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज से समय निकालकर विबंलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ भी नजर आईं। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी विंबलडन मैच देखने पहुंचे। इस दौरान वह सूट-बूट में नजर आए।
 


भारत के पूर्व मुख्य कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री भी विंबलडन में मौजूद थे। उन्होंने सेंटर कोर्ट से एक सेल्फी पोस्ट की। उन्होंने 'टेनिस के घर' में वापस आने पर अपनी खुशी व्यक्त की और अल्काराज बनाम नॉरी मुकाबले का लुत्फ उठाया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी विंबलडन 2025 में शिरकत की। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। वह फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं और इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचकर उन्होंने उसका लुत्फ उठाया।

9 of 10
विंबलडन 2025 - फोटो : Wimbledon Instagram/Twitter
हॉलीवुड से जॉन सीना अपनी पत्नी शेय शरियतजादेह के साथ पहुंचे। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री कोर्टनी कॉक्स, दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो, अभिनेत्री रेबेल विल्सन, अभिनेता टॉम हॉलैंड, अभिनेता ग्लेन पॉवेल, दिग्गज अभिनेता सर इयान मैकेलेन भी विंबलडन देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

10 of 10
विंबलडन 2025: बाएं से ब्योर्न बोर्ग, बिली जीन किंग और नवरातिलोवा - फोटो : Wimbledon Instagram/Twitter
टेनिस जगत से कई सितारे पहुंचे
फेडरर के अलावा टेनिस जगत के कई सितारे पहुंचे। महान टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग भी सेंटर कोर्ट मैच देखते नजर आए। इसके अलावा अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी एंडी रॉडिक, नौ बार की विंबलडन चैंपियन मार्टिना नवरातिलोवा, महान टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग भी मैच देखने सेंटर कोर्ट पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें