गंगा नदी के पवित्र प्रवाह पर लगभग 400 किलोमीटर से अधिक की यह 20 दिवसीय यात्रा “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित है।
साहस, अनुशासन और राष्ट्रीय गर्व का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के 60 जांबाज नौसैनिक एनसीसी कैडेट्स ने फरक्का से कोलकाता तक एक प्रेरणादायी नौकायन अभियान की शुरुआत की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
एनसीसी नौकायन अभियान
- फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी के पवित्र प्रवाह पर लगभग 400 किलोमीटर से अधिक की यह 20 दिवसीय यात्रा “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। जोश और उत्साह के साथ आरंभ हुआ यह अभियान एनसीसी के मूल सिद्धांतों—टीमवर्क, सहनशक्ति और नेतृत्व—का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
3 of 4
एनसीसी नौकायन अभियान
- फोटो : अमर उजाला
गंगा की लहरों पर नौकायन करते हुए कैडेट्स न केवल अपने शारीरिक और मानसिक कौशल की परीक्षा लेंगे, बल्कि नदी किनारे बसे समुदायों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे। इस दौरान कैडेट्स अनेक स्थानों पर सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा स्थानीय युवाओं के साथ संवाद शामिल हैं।
इससे उनमें नागरिक दायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना और प्रबल होगी। परंपरा और पराक्रम के संगम से सजी यह नौकायन यात्रा कैडेट्स के बीच भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करती है।