खेल विभाग की ओर से सब जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता सिगरा स्टेडियम में हुई। तीसरे दिन सर्वाधिक 17 पदक जीतकर सैफई खेल छात्रावास की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है। 14 पदकों के साथ वाराणसी दूसरे, 11 पदकों के साथ विंध्याचल मंडल की टीम तीसरे और लखनऊ खेल छात्रावास और लखनऊ की टीम 7 पदकों क साथ चौथे स्थान पर है।
शनिवार को 24 स्वर्ण पदक के लिए 18 मंडल और दो खेल छात्रावास के खिलाड़ियों ने तीन समूहों में दमखम दिखाया। आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि ग्रुप एक के 400 मीटर फ्री स्टाइल में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के राज चौहान, बालिका वर्ग में लखनऊ की सृष्टि तिवारी, ग्रुप दो 400 फ्री स्टाइल में विंध्याचल के शिवकांत निषाद विंध्याचल, बालिका वर्ग में वाराणसी की इज्या सिंह और ग्रुप तीन के 400 मीटर फ्रीस्टाइल सैफई खेल छात्रावास के कुनाल कुमार, बालिका में लखनऊ की सांची तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता।
200 मीटर बटर फ्लाई में सैफई खेल छात्रावस के संजीव यादव, बालिका में विंध्याचल की वंदना साहनी, 200 मीट बटरफ्लाई में वाराणसी के गौरव सेना गुप्ता, बालिका में वाराणसी की गायत्री ने स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले में वाराणसी, बालिका में गोरखपुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।