फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद टाइगर वुड्स को नशे में ड्राइविंग के शक में गिरफ्तार किया गया। ब्रेथलाइजर में शराब नहीं मिली, लेकिन उन्होंने यूरिन टेस्ट देने से इनकार कर दिया। पुलिस को दवा या ड्रग्स के सेवन का शक है। यह घटना उनके करियर के लिए नई चुनौती बन सकती है।
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। फ्लोरिडा में हुए एक कार हादसे के बाद उन्हें नशे में ड्राइविंग (DUI) के शक में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि शुरुआती जांच में शराब का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन यूरिन टेस्ट से इनकार ने इस मामले को गंभीर बना दिया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद जमानत पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
हादसे के बाद कार के बगल में खड़े टाइगर वुड्स
- फोटो : Twitter
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना शुक्रवार दोपहर फ्लोरिडा के जुपिटर आइलैंड के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वुड्स अपनी लैंड रोवर से एक दो-लेन सड़क पर तेज रफ्तार में एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक के ट्रेलर से टकरा गई और पलटकर साइड में गिर गई। राहत की बात यह रही कि वुड्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे खुद गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
3 of 7
टाइगर वुड्स
- फोटो : ANI
ब्रेथलाइजर क्लीन, लेकिन शक बरकरार
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वुड्स का ब्रेथलाइजर टेस्ट किया, जिसमें शराब की मात्रा शून्य पाई गई। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनमें नशे जैसे लक्षण दिखे। जांचकर्ताओं को शक है कि उन्होंने किसी दवा या ड्रग्स का सेवन किया हो सकता है। हालांकि, वुड्स ने आगे की जांच के लिए यूरिन टेस्ट देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
4 of 7
टाइगर वुड्स
- फोटो : ANI
कानून के तहत क्या कार्रवाई?
फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक, किसी भी संदिग्ध ड्राइवर का टेस्ट से इनकार करना अपने आप में अपराध है। वुड्स पर तीन आरोप लगाए गए हैं। इनमें नशे में ड्राइविंग (DUI), प्रॉपर्टी डैमेज और कानूनी टेस्ट से इनकार शामिल हैं। नियमों के तहत उन्हें कम से कम आठ घंटे जेल में रहना था, इसके बाद ही जमानत मिलती। ऐसे में अब आठ घंटे बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
टाइगर वुड्स
- फोटो : ANI
पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब वुड्स इस तरह के मामले में फंसे हों। 2017 में भी उन्हें दवाओं के असर में ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का गलत मिश्रण ले लिया था। इसके अलावा 2021 में भी उनका एक गंभीर कार हादसा हुआ था, जिसमें उनके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
टाइगर वुड्स और ट्रंप
- फोटो : ANI
ट्रंप ने जताई चिंता
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है… वो मेरे करीबी दोस्त हैं और शानदार इंसान हैं, लेकिन इस समय मुश्किल में हैं।' ट्रंप ने गोल्फ जगत को लेकर एक बड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने दावा किया कि टाइगर वुड्स अगले महीने होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। फॉक्स न्यूज को फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'टाइगर अब मास्टर्स में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वह वहां मौजूद रहेंगे, लेकिन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।' 50 वर्षीय वुड्स ने नौ से 12 अप्रैल के बीच ऑगस्टा नेशनल में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साध रखी है। उनकी लगातार फिटनेस समस्याओं को देखते हुए उनकी भागीदारी पर सस्पेंस बना हुआ है। पांच बार के मास्टर्स चैंपियन टाइगर वुड्स जुलाई 2024 के बाद से किसी भी आधिकारिक टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं।
करियर पर असर?
50 वर्षीय वुड्स हाल ही में चोटों और सर्जरी से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे थे। 2019 में मास्टर्स जीतने के बाद उनका करियर लगातार चोटों से प्रभावित रहा है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब वे 2026 मास्टर्स खेलने पर फैसला लेने वाले थे। इसके अलावा 2027 राइडर कप में कप्तानी को लेकर भी चर्चा चल रही थी। बहरहाल ब्रेथलाइजर में क्लीन होने के बावजूद यूरिन टेस्ट से इनकार टाइगर वुड्स के लिए सबसे बड़ी कानूनी चुनौती बन गया है।