सालाह के भविष्य को लेकर अब अटकलों का बाजार गर्म है। कई बड़े यूरोपीय क्लबों के उनसे संपर्क साधने की खबरें आ रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस क्लब के साथ जाते हैं और क्या वह अपनी पुरानी लय को फिर से हासिल कर पाते हैं। लिवरपूल के लिए, यह एक युग का अंत है और उन्हें अब इस बड़े नुकसान की भरपाई के लिए एक नई रणनीति बनानी होगी।
मिस्र के दिग्गज फुटबॉलर मोहम्मद सालाह ने लिवरपूल फुटबॉल क्लब को छोड़ने की घोषणा कर दी है। इस सीजन के अंत के साथ ही उनका लिवरपूल के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो जाएगा। उनके कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू नहीं किया जाएगा। इसकी घोषणा उनके साथ ही क्लब ने भी कर दी है। हालांकि, सवाल यह उठ रहे हैं कि सालाह लिवरपूल के अहम स्ट्राइकर माने जाते हैं। इसके बाद ऐसी क्या बात हो गई कि सालाह को उस टीम का साथ छोड़ना पड़ रहा है, जिसको लेकर उन्होंने कभी कहा था कि वह यहीं से रिटायरमेंट तक खेलना चाहते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 5
मोहम्मद सालाह
- फोटो : ANI/PTI
सालाह ने क्या कहा?
मोहम्मद सालाह ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। अपने भावुक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनके समर्थक यह खबर सीधे उनसे सुनें। उन्होंने इसे अपने फेयरवेल का पहला हिस्सा बताया, जो दर्शाता है कि आने वाले समय में और भी विदाई संदेश सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मोहम्मद सालाह और आर्ने स्लॉट
- फोटो : ANI/PTI
सालाह के साथ क्या विवाद?
दरअसल, सालाह और लिवरपूल के बीच विवाद की शुरुआत दिसंबर 2025 से हुई। सालाह ने सीधे तौर पर मैनेजर आर्ने स्लॉट पर गंभीर आरोप लगाए। सालाह ने दावा किया कि क्लब ने उन्हें प्लेइंग-11 में मौका न देकर ऐसे अपमानित किया मानो कि बस के नीचे फेंक दिया है। यह बयान तब आया जब सलाह को लगातार तीन मैचों में बेंच पर बैठाया गया था। उन्होंने अपने योगदान को कमतर आंके जाने की बात कही, जिससे टीम के भीतर और सार्वजनिक रूप से एक तनावपूर्ण माहौल बन गया। इससे टीम के मनोबल पर भी असर पड़ा। इस बयान के लगभग तीन महीने बाद सालाह ने टीम छोड़ने का एलान कर दिया।
4 of 5
मोहम्मद सालाह
- फोटो : ANI/PTI
2017 में लिवरपूल से जुड़े थे सालाह
33 साल के सालाह 2017 में एसएस रोमा से लगभग 50 मिलियन डॉलर में लिवरपूल आए थे। उन्होंने 435 मैचों में 255 गोल किए, जिससे वह क्लब के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। सालाह ने अपना नाम क्लब के महान खिलाड़ियों में दर्ज करा लिया है। लिवरपूल में अपने नौ साल के करियर के दौरान, सालाह ने टीम को कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाईं। क्लब की प्रीमियर लीग, यूईएफए चैंपियंस लीग, एफए कप, लीग कप, क्लब वर्ल्ड कप और यूईएफए सुपर कप जैसी बड़ी खिताबी जीत में सालाह का अहम योगदान रहा।
चार बार गोल्डन बूट जीता
व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो सालाह ने चार बार प्रीमियर लीग गोल्डन बूट जीता, जिससे उन्होंने थियरी हेनरी के रिकॉर्ड की बराबरी की। 2017-18 का उनका पहला सीजन, जिसमें उन्होंने 44 गोल किए, आज भी प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों में गिना जाता है। अपने विदाई संदेश में सालाह ने क्लब, शहर और फैंस के प्रति गहरी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि लिवरपूल उनके लिए सिर्फ एक क्लब नहीं, बल्कि एक भावना, इतिहास और आत्मा है। उन्होंने उन पलों को याद किया जब टीम ने जीत का जश्न मनाया और कठिन समय में साथ खड़ी रही। सालाह का अलग होना लिवरपूल के लिए एक बड़ा झटका है।