फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafael Nadal Wife: बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं राफेल नडाल की पत्नी फ्रांसिस्का, पढ़िए दोनों की लव स्टोरी

Thu, 24 Feb 2022 05:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

राफेल नडाल और मारिया की शादी स्पेन के सबसे महंगे ‘ला फोर्टालेजा’ रिसार्ट्स में हुई थी। इन दोनों की शादी में 350 लोग गेस्ट के तौर पर आए थे।
विज्ञापन
1 of 10
नडाल और मारिया - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार राफेल नडाल ने हाल ही में 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। इससे पहले 2009 में नडाल ने यह खिताब जीता था। नडाल नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

2 of 10
मारिया और नडाल वैकेशन के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल टेनिस के अलावा फुटबॉल के भी फैन हैं। इसके अलावा एक्टिंग में भी उनकी दिलचस्पी है। वह पॉप सिंगर शकीरा के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'जिप्सी' में भी आ चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
नडाल का मैच देखने पहुंचीं मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल की फैन फॉलोइंग लड़कियों में काफी है। हालांकि, स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी का दिल मारिया फ्रेंसिस्का पेरेलो पर आ गया था। नडाल ने मारिया से 2019 में शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।

4 of 10
मारिया और नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल और मारिया ने 15 साल तक एकदूसरे को डेट किया था। इसके बाद 22 अक्तूबर 2019 को दोनों ने शादी कर ली। नडाल की पत्नी मारिया बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
नडाल और मारिया की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल की बहन मारिबेल ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। मारिबेल और मारिया बचपन के दोस्त थे। उस वक्त नडाल 19 साल के और मारिया 17 साल की थीं। जब दोनों ने डेट करना शुरू किया था, तब मारिया बिजनेस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी।
विज्ञापन

6 of 10
नडाल और मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
2005 में नडाल और मारिया ने डेटिंग शुरू की। तब मारिया इनश्योरेंस कंपनी में काम कर रही थीं। मारिया खुद को लाइमलाइट में आने से रोकती थीं और नडाल के मैच देखने भी नहीं जाती थीं। 
विज्ञापन

7 of 10
मारिया और नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
राफेल नडाल और मारिया की शादी स्पेन के सबसे महंगे ‘ला फोर्टालेजा’ रिसार्ट्स में हुई थी। इन दोनों की शादी में 350 लोग गेस्ट के तौर पर आए थे।

8 of 10
नडाल और मारिया एक कार्यक्रम के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें एक्टर टॉम हिडलस्टन, ओलिविया कोलमन जैसी हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा 1975 से 2014 तक स्पेन के राजा रहे जुआन कार्लोस भी इनकी शादी में पहुंचे थे। 

9 of 10
मैच के दौरान नडाल को चीयर करतीं मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
सिस्का पेरेलो राफा नडाल फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर भी हैं। 2015 के बाद मारिया नडाल के मैच देखने आने लगीं। तब जाकर इन दोनों के रिलेशन का खुलासा हुआ था। मारिया का का फैशन सेंस भी काफी शानदार है।
विज्ञापन

10 of 10
नडाल और मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
मारिया और नडाल अभी तक माता-पिता नहीं बने हैं। राफेल नडाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें