फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Female Athlete: कोई टेनिस में कर रही कमाल, तो कोई बैडमिंटन में चैंपियन, ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत महिला एथलीट्स

Wed, 23 Feb 2022 08:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की महिला एथलीट्स अपने खेल के अलावा खूबसूरती के चलते भी चर्चा में रहती हैं। सानिया मिर्जा से लेकर दीपिका पल्लीकल और सविता पूनिया जैसी कई खिलाड़ी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
भारत की महिला एथलीट - फोटो : अमर उजाला
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपेन के दौरान कहा था कि इसी साल वो संन्यास का एलान करेंगी। सानिया अपने करियर में खेल के साथ-साथ खूबसूरती के चलते भी काफी चर्चा में रही हैं। सानिया अकेली खिलाड़ी नहीं है, जो अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रही हैं। उनके अलावा दीपिका पल्लीकल और ज्वाला गुट्टा जैसी खिलाड़ियों ने भी खूबसूरती के जरिए काफी लोकप्रियता बटोरी है। यहां हम भारत की सबसे खूबसूरत महिला एथलीट्स के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

सानिया मिर्जा 

2 of 7
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से भारत के लिए टेनिस में कमाल कर रही हैं। उन्होंने महिला युगल टेनिस में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सानिया अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। 35 साल की सानिया पहले ही यह एलान कर चुकी हैं कि वे इस साल ही संन्यास लेंगी। सानिया को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और पद्म भूषण पुरस्कार मिल चुका है। वे अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चा में रही हैं।
विज्ञापन

दीपिका पल्लीकल 

3 of 7
दीपिका पल्लीकल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल भी अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रही हैं। दीपिका भारत के क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। वो भारत की पहली स्क्वैश खिलाड़ी हैं, जो विश्व रैंकिग में टॉप 10 में पहुंची थीं। महज 13 साल की उम्र में दीपिका विवादों में फंस गई थीं और उनके ऊपर बैन लगा था। साल 2012 में दीपिका वर्ल्ड स्क्वैश रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंची थीं। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेल में तीन मेडल जीते थे, जिसमें एक रजत पदक भी शामिल है। 

मालविका बंसोड़

4 of 7
मालविका बंसोड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ भी अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने इंडिया ओपेन 2022 में साइना नेहवाल को हराकर सनसनी मचा दी थी। 20 साल की मालविका ने छोटी सी उम्र में ही सभी को प्रभावित किया है। साइना ने भी हारने के बाद उनकी तारीफ की थी। वे लगभग नौ साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं। 
विज्ञापन

अंकिता रैना

5 of 7
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस जगत में सानिया मिर्जा के बाद अंकिता रैना दूसरा बड़ा नाम हैं। 29 साल की अंकिता अब तक 11 एकल और 18 युगल खिताब जीत चुकी हैं। सानिया मिर्जा के बाद वे दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई। 2021 का साल उनके लिए बेहद खास रहा था और आने वाले साल में सभी को उनके काफी उम्मीदें हैं। अंकिता भी सानिया की तरह अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रही हैं। 
विज्ञापन

ज्वाला गुट्टा

6 of 7
ज्वाला गुट्टा - फोटो : @Facebook
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा अपने खेल से ज्यादा खूबसूरती और विवादों के चलते खबरों में रही हैं। 38 साल की गुट्टा को भारत का सबसे बेहतरीन युगल बैडमिंटन खिलाड़ी माना जाता है। वह 13 बार की नेशनल बैडमिंटन चैंपियन हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी मां चीन से हैं, इसी वजह से गुट्टा दिखने में अन्य भारतीयों से थोड़ी अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता पुनिया 

7 of 7
सविता पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान सविता पुनिया भी खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सविता इसी महीने स्पेन के साथ होने वाली दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी। वह एक बेहतरीन गोलकीपर हैं। उनका बचपन का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है, लेकिन टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सु्र्खियां बटोरी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें