फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गाजरी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं पहलवान विनेश फोगाट, सोमवीर राठी संग 7 नहीं 8 फेरे लिए

Fri, 14 Dec 2018 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखीदादरी(भिवानी)
विज्ञापन
1 of 10
विनेश फोगाट
इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगाट शादी के बंधन में बंध गई हैं। पहलवान सोमवीर राठी के साथ उन्होंने 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। इसके पीछे वजह बेहद खास।
विज्ञापन

2 of 10
विनेश फोगाट
एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला रेसलर विनेश फोगाट की शादी पहलवान सोमवीर राठी के साथ हुई। इन दोनों पहलवानों ने देश और समाज को एक संदेश देने का फैसला करते हुए शादी में 7 नहीं, 8 फेरे लिए। आठवें फेरे में वर और वधू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाने’ की शपथ ली।
विज्ञापन

3 of 10
विनेश फोगाट
शादी समारोह विनेश के पैतृक गांव बलाली में बेहद सामान्य ढंग से संपन्न हुआ। विनेश ने गाजरी रंग का लहंगा-चुन्नी तो सोमवीर ने शेरवानी पहनीं। शाम करीब सवा पांच बजे सोमवीर राठी करीब 100 बारातियों के साथ गांव बलाली पहुंचे। फेरों की रस्म विनेश के नए घर में और स्टेज कार्यक्रम घर के सामने ही किया गया। शाम करीब सवा छह महाबीर व्यायामशाला में विनेश का लग्न देने की रस्म पूरी की गई।

 

4 of 10
सोमवीर राठी
करीब साढ़े सात बजे सोमवीर की ढुका शुरू हुई और व्यायामशाला से करीब 150 मीटर दूर विनेश के घर पहुंचे। शादी की खास बात यह रही कि इसमें डीजे का कतई प्रयोग नहीं हुआ। विनेश की भात भराई और लग्न की रस्म भी सादे तरीके से की गई। भात में विनेश के परिजनों ने कोई सामान नहीं लिया। लग्न में सोमवीर को चांदी का सिक्का, एक रुपया और एक नारियल फोगाट फैमिली की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन

5 of 10
विनेश फोगाट
जैवलिन-थ्रो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी शादी समारोह में शिरकत कर विनेश और सोमवीर को शादी की बधाई दी। नीरज दोपहर करीब एक बजे ही बलाली पहुंच गए थे और शाम करीब सात बजे वहां से रवाना हो गए। महावीर फोगाट का पूरा परिवार शादी में शामिल हुआ। गीता फोगाट पति पवन के साथ पहुंची। इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला, भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 10
विनेश फोगाट
रात करीब दस बजे फेरों की रस्म अदा की गई और इससे ठीक पहले जयमाला और स्टेज कार्यक्रम हुआ। आठवां फेरा लेने पर सोमवीर राठी ने कहा कि इसका मकसद बेटी को पढ़ाना और लिखाना नहीं बल्कि खिलाने (खेलों में मौका देने का) के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है। विनेश फोगाट ने बताया कि वह शादी के बाद भी रेसलिंग नहीं छोड़ेंगी। तीन दिन बाद ही वह बंगलुरू चली जाएंगी। रात करीब 11 बजे विदाई की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

7 of 10
फोगाट परिवार
शादी में 2 एकड़ में पंडाल लगा था। मेहमानों की सेहत का ख्याल रखते हुए पहलवानी खुराक पर जोर दिया गया। विशेष तौर पर पहलवानी खाना बनवाया गया है। इनमें खीर-चूरमा, बाजरे की रोटी और सरसों-चने का साग और गर्म दूध शामिल रहा। शादी के मेन्यू में देसी घी से बने 50 से अधिक व्यंजन शामिल किए गए। मेन्यू में मूंग का हलवा, रबड़ी-जलेबी, रस मलाई और दही-मट्ठा विशेष तौर पर शामिल रहा।

 

8 of 10
विनेश फोगाट
विनेश और सोमवीर दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं। 7 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। सोमवीर राजस्थान में टीटीई के पद पर हैं। विनेश और सोमवीर के बीच रेलवे में नौकरी के दौरान ही नजदीकियां बढ़ीं। जैसे-जैसे मुलाकातें हुईं, दोनों ने एक दूसरे को जाना और शादी करने का फैसला लिया। विनेश फोगाट ने सरेआम सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार किया था।

9 of 10
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट इंटरनेशनल पहलवान हैं। वे देश की पहली महिला पहलवान के परिवार से हैं। नौ साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, फिर उनकी देखभाल उनके अंकल महावीर सिंह फोगाट ने की। महावीर सिंह फोगाट पहलवान गीता और बबिता के पिता हैं। 2010 में गीता के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण के जीत के बाद विनेश ने परिवार की इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए। कोच महावीर फोगाट ने उन्हें कड़ी ट्रेनिंग देकर तैयार किया है।
विज्ञापन

10 of 10
सोमवीर राठी
विनेश की तरह ही सोमवीर भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। सोमवीर राठी ने 2011 में हरियाणा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वे दो बार नेशनल चैंपियन भी रह चुके हैं। फिलहाल रेलवे में जयपुर जोन में सेवारत हैं।  राजस्थान में सोमवीर राठी ने कुश्ती नेशनल में कांस्य पदक जीता। उसके बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी। सोमवीर के पिता राजपाल राठी सेना से रिटायर्ड हैं और वह गांव के सरपंच रह चुके हैं। वहीं सोमवीर की मां गृहिणी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें