फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE के ट्रिपल एच ने क्रिकेटर बनने के सवाल पर कहा- तब शायद मैं दूसरा सचिन तेंदुलकर होता

Fri, 22 Jan 2021 08:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर और ट्रिपल एच - फोटो : Amar Ujala
पेशेवर कुश्ती डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मशहूर पहलवान ट्रिपल एच अपनी लड़ाई के अंदाज और फिटनेस की वजह से काफी चर्चित हैं। प्रशंसकों को हमेशा ही उनके कुश्ती रिंग में उतरने और अलग-अलग तरीके के मूव्स लगाने का इंतजार रहता है। हालांकि अब ट्रिपल एच कुश्ती रिंग में नहीं दिखते हैं और फिलहाल डब्ल्यूडब्ल्यूई के ग्लोबल टैलेंट स्ट्रेटेजी और डेवलपमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। बावजूद इसके उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। ट्रिपल एच को भारत में काफी पसंद किया जाता है और वह खुद भी यहां डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्रसार करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रिपल एच
इस संबंध में हाल ही में वे सोनी स्पोर्ट्स पर दिखे और वहां एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट पर भी खूब बात की। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर वो क्रिकेट में आते तो हो सकता था कि वे सचिन तेंदुलकर जैसा नाम कमाते।
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
ट्रिपल एच ने क्रिकेटर बनने के सवाल पर कहा, 'मेरा मानना कि मैं किसी भी फील्ड में अच्छा कर सकता हूं। अगर मैंने क्रिकेट को करियर बनाया होता तो मैं क्रिकेट बैट से तबाही मचा सकता था। मैं सचिन तेंदुलकर की तरह नहीं लेकिन वैसा बनने की कोशिश कर सकता था। शायद मैं अगला सचिन भी बन जाता।' ट्रिपल एच के इस इंटरव्यू को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


 

4 of 5
स्पार्टन ब्रांड प्रचार करते सचिन - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के स्टार हैं तो ट्रिपल एच डब्ल्यूडब्ल्यूई के शीर्ष पहलवानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक आठ बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियनशिप का खिताब जीता है और पांच बार विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप अपने नाम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें सचिन तेंदुलकर की भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर ने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं और 463 वनडे मैचों में 18426 रन अपने नाम किए हैं। वो इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें